अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का दक्षिण भारत में जैन पत्रकार सम्मेलन का आगाज़

बेंगलुरु ! (देवपुरी वंदना) अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के तत्वावधान में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री श्री 1008 श्रवणबेलगोला में 26 व 27 अक्टूबर तथा तुमकुर में 28 व 29 अक्टूबर को जैन पत्रकार सम्मेलन का बृहद आयोजन किया जा रहा है। श्री श्री क्षेत्र श्रवणबेलगोल में पूज्य भट्टारक स्वस्ति श्री चारूकीर्ति जी एवं तुमकुर में विराजित आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा। इस सम्मेलन में देश भर से पत्रकारों की भाग लेने की संभावना है। जैन पत्र संपादक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि मथुरा चौरासी में 21 व 22 अक्टूबर को श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में सम्मिलित होते हुए जैन पत्रकार साथी 25 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंचेंगे। वहां से कनकगिरि के साथ अन्य निकटवर्ती तीर्थों की वंदना कर 26-27 को श्रवणबेलगोला व 28- 29 को तुमकुर में उपस्थित होंगे।
स्मरण रहे की विगत 20 वर्षों से अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ जैन समाज में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है व अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन (आगरा) ने यह बड़ी प्रसन्नता से बताया कि आचार्य श्री108 प्रमुख सागर जी के साथ अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ वर्ष 2018 से जुडा हुआ है और उनके पावन सान्निध्य में गोवा, मुम्बई,पुष्पगिरि,इटावा, कोलकाता, गोहाटी तथा डीमापुर आदि स्थानों पर अपने अधिवेशन आयोजित कर चुका है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.