सुधासागर जी को आखिर किस बात का इतना डर है? अपनी ही आरती छोड़ मुख्यमंत्री से मिलने बंद कमरे में जाने की इतनी बेचैनी क्यों..
इंदौर | (देवपुरी वंदना) इंदौर शहर की क्लर्क कॉलोनी में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को विगत शाम का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम चल रहा था। श्रद्धालु महाराज श्री के सामने बैठे थे अपनी जिज्ञासा का समाधान करवा रहे । इसी बीच जिज्ञासा समाधान का अंतिम समय चल रहा था और आरती का समय प्रारंभ होने वाला था
लेकिन तभी मुख्यमंत्री का आगमन हो गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आते ही मंच पर स्वागत सत्कार उद्बोधन के बाद तुरंत ही मुनि श्री सुधासागर जी महाराज अपनी ही आरती और जिज्ञासा समाधान छोड़कर मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए बंद कमरे में चले गए।
अब सवाल यह है कि आखिर मुख्यमंत्री से ऐसी कौन-सी विशेष या गोपनीय बात करनी थी, जिसके लिए सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रम छोड़कर बंद कमरे में जाना जरूरी हो गया?
क्या मुख्यमंत्री से दो बातें करना अपनी ही आरती से ज्यादा जरूरी हो गया था?
क्या कुछ मिनट प्रतीक्षा नहीं की जा सकती थी? आरती के बाद भी तो मुलाकात हो सकती थी!
आखिर किस बात की इतनी बेचैनी है महाराज श्री? मुख्यमंत्री से बंद कमरे में ऐसी क्या बातचीत हुई, जिसे सार्वजनिक कार्यक्रम के बीच करना आवश्यक हो गया?
क्या न्यायालयों में चल रहे मामलों की चिंता सता रही है? क्या राजनीतिक संपर्कों से कोई अपेक्षा है? या फिर आचार्य पद की महत्वाकांक्षा को राजनीतिक प्रभाव के सहारे आगे बढ़ाने की कोई कोशिश चल रही है?
हम किसी की मंशा पर फैसला नहीं सुना रहे, लेकिन घटनाक्रम ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।
आखिर इतना राजनीतिक प्रेम क्यों?
मामला केवल मुख्यमंत्री से बंद कमरे में मुलाकात तक सीमित नहीं है। एक गैर-जैन राजनेता के लिए कथित तौर पर तीन महीने तक मंत्र जाप रजत कलश दिए जाने की बात भी चर्चा में है।
आखिर ऐसा विशेष अनुष्ठान क्यों? इसके पीछे क्या उद्देश्य था? क्या समाज को इसकी पूरी जानकारी दी गई थी?
क्या अब धार्मिक अनुष्ठानों में भी राजनीतिक समीकरण इतने महत्वपूर्ण हो गए हैं?
संत परंपरा या राजनीतिक समीकरण?
एक तरफ अपनी ही आरती छोड़कर मुख्यमंत्री से मिलने बंद कमरे में जाने की तत्परता और दूसरी तरफ एक गैर-जैन राजनेता के लिए कथित रूप से तीन महीने का मंत्र जाप वाला रजत कलश
समाज के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है।
महाराज श्री! समाज ने आपको श्रद्धा और सम्मान दिया है, लेकिन श्रद्धा का अर्थ यह नहीं कि समाज सवाल पूछना छोड़ दे।
संत की पहचान सत्ता के गलियारों में पहुंच से नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, संयम और निष्पक्षता से होती है।
समाज जानना चाहता है कि आखिर ये राजनीतिक नजदीकियां किसलिए हैं? मुख्यमंत्री से मुलाकात इतनी जरूरी क्यों थी? बंद कमरे में क्या बातचीत हुई? और तीन महीने के मंत्र जाप का वास्तविक उद्देश्य क्या था?
आखिर डर किस बात का है सुधासागर जी महाराज?
क्या यह सामान्य शिष्टाचार था, कोई विशेष चिंता थी या राजनीति से जुड़ी कोई अपेक्षा?
समाज को इन सवालों के स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए।
क्योंकि सवाल पूछना विरोध नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और जवाबदेही की मांग है।
संपादक : देवपुरी वंदना✍🏽

