160 करोड रुपए याने 121 किलोग्राम सोने के 45 तरह के आभूषण दान करने वाले चेन्नई के जाने माने उद्योगपति वर्धमान जैन एक्सेस हेल्थ केयर के संस्थापक एवं वाइस चेयरमैन है
चेन्नई | (देवपुरी वंदना)
दान देने का अर्थ अपनी क्षमता और संसाधनों का एक हिस्सा निस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता के लिए देना है, जिससे समाज में करुणा बढ़ती है और देने वाले को मानसिक संतोष व पुण्य मिलता है.
मुख्य महत्व
• मन की शुद्धि और मोह से मुक्ति: दान करने से लोभ, स्वार्थ और वस्तुओं के प्रति अत्यधिक लगाव कम होता है. अनुसार यह आसक्ति घटाकर जीवन में सकारात्मकता और पुण्य लाता है.
• समाज में सहायता और समता: अन्नदान, वस्त्रदान, विद्यादान या भगवान के शरण में स्वर्ण दान और चिकित्सा सहायता से जरूरतमंद लोगों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी होती हैं.
• मानसिक संतोष और भावनात्मक जुड़ाव: दूसरों की मदद करने से आत्मसंतोष मिलता है और समाज में आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है.दान को करुणा और निस्वार्थ सेवा का माध्यम बताया गया है.
उसी पायदान पर अपनी संस्कार संस्कृति परिजनों का सहयोग लिए चेन्नई निवासी एम.के. जैन धर्म पत्नी श्रीमती सरिता जैन (दीदी) की छोटे बेटे वर्धमान जैन और उनकी धर्मपत्नी राधिका जैन ने
26 नवंबर को ही तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को लगभग 160 करोड़ रुपये मूल्य के 121 किलो सोने के आभूषण दान किए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में यह भेंट सौपी गई!
जिसका मुख्य विवरण:
दान की मात्रा और मूल्य: 121 किलोग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है।
आभूषण: TTD के अनुसार भगवान वेंकटेश्वर के लिए मुकुट, पद्म पादालु (चरणों के आभूषण), बाजूबंद, कमरबंद और कंधों के आभूषण सहित कुल 45 तरह के गहने तैयार किए गए हैं।
महत्व: यह भगवान वेंकटेश्वर को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान बताया जा रहा है।

