जिनेश्वर जैन “प्रज्ञा समाज रत्न” से विभूषित महासती डॉ. कुमुद लता जी ने कहा – जो समाज के लिए जीता है, वही सच्चा रत्न है
इंदौर।( देवपुरी वंदना) राष्ट्रीय महामंगलकारी अनुष्ठान समिति एवं श्री आदेश्वर पार्श्व सेवा ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिवाकर दरबार, नरसिंह वाटिका, एयरपोर्ट रोड, इन्दौर पर चल रहे संकल्पमय चातुर्मास 2026 के अंतर्गत आयोजित महामंगलकारी अनुष्ठान के पावन अवसर पर समाज की गौरवमयी विभूतियो का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय श्वेताम्बर फाउंडेशन ट्रस्ट के महामंत्री एवं चातुर्मास समिति के मुख्य समन्वयक श्री जिनेश्वर जी जैनको प्रज्ञा समाज रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया।मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय बी.सी.एम. ग्रुप के उद्योगपति श्री राजेश मेहता महावीर भवन ट्रस्ट के महामंत्री श्री रमेश भंडारी चातुर्मास प्रमुख श्री डीपीन जैन एवं मुख्य संयोजक श्री प्रकाश भटेवरा ने उन्हें शॉल एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर अनुष्ठान आराधिका, ज्योतिष चंद्रिका महासती डॉ. कुमुद लता जी म.सा. ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा –
अनुष्ठान वही सफल होता है, जहाँ संयोजक सेवाभावी हों। जिनेश्वर जी में प्रज्ञा भी है और समाज के प्रति करुणा भी। जो व्यक्ति बिना किसी पद के लोभ के, केवल संघ और समाज के लिए अहर्निश सेवा करता है, वही सच्चा समाज रत्न कहलाता है।
महाराज सा ने आगे कहा कि भगवान अरिष्टनेमि ने करुणा और पार्श्वनाथ भगवान ने संकट मोचन का संदेश दिया है। जिनेश्वर जी ने फेडरेशन के माध्यम से पूरे भारत में सैकड़ों युवा दम्पतियों को जोड़कर इसी करुणा और सेवा के मंत्र को जीवंत किया है। ऐसे सेवाभावी श्रावक जैन शासन की सच्ची धरोहर हैं।
महाराज सा ने जिनेश्वर जैन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार जिन शासन की प्रभावना करते रहें और स्वस्थ रहकर दीर्घकाल तक समाज सेवा करें।
इस अवसर पर पोरवाल समाज के छगनलाल जैन, महेश जैन, महेन्द्र जैन, हनुमान पोरवाल, सहित हंसकुमार जैन,समरथ मल कोठारी, हिमांशु बेटादरा, गजेन्द्र बोड़ाना,अभय झेलावत,अतुल कोठारी, नरेंद्र मेहता, हेमन्त बोहरा,राजकुमार जैन, दिलीप जैन, महावीर नाबरिया, पदम तातेड, सुरेश देशलहरा, विमल तातेड, अरुण मेहता,अरविंद मेहता,नवीन मेहता, हुलास बेताला सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

