इंदौर में मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस भक्तिभाव से मनाया – संत के दो जन्म होते हैं, पहला मां देती है, दूसरा गुरु देते हैं: मुनि श्री साध्य सागर जी

इंदौर| { देवपुरी वंदना} मेट्रो सिटी इंदौर शहर के व्यापारिक क्षेत्र मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे । श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के कुल गौरव मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस  इंदौर स्थित मोदी की नसिया प्रांगण में बड़े ही भक्तिभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य मे सम्पन्न हुआ।

 आयोजन का शुभारंभ मंगलाचरण, शास्त्र भेंट सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर गुरु देव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सुशील-सुषमा पांड्या परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संघस्थ क्षुल्लक श्री 108 विनय नंदी जी महाराज भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की पुजन भक्ति की गई तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आचार्य श्री एवं मुनिश्री को अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु देव साध्य सागर जी ने अपने संबोधन में कहा कि संत के दो जन्म होते हैं। पहला जन्म मां देती हैं और दूसरा जन्म गुरु देते हैं। मां हमें संसार में जन्म देती हैं, जबकि गुरु हमें धर्म और ज्ञान से आच्छादित कर मोक्ष मार्ग का रास्ता खोलते हैं। गुरु के सानिध्य में जीवन की वास्तविक दिशा और आत्मकल्याण का मार्ग प्राप्त होता है। मनुष्य को आत्मकल्याण और धर्म साधना की ओर अग्रसर होना चाहिए। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को नई दिशा देता है और आत्मा को मोक्ष के पथ पर आगे बढ़ाता है।
इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज  ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री साध्य सागर जी के संयम, साधना एवं तपोमय जीवन की अनुमोदना की। इस अवसर पर अनेक समाज श्रेष्ठीयो एवं गणमान्य जन कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति सहित अनेक गणमान्य समाजजनों ने अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उज्जैन, भोपाल सहित अनेक स्थानों से भक्तजन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन पं. अर्पित जैन ने किया, आभार  धर्मेन्द्र पाटनी व  राजेश पांड्या ने माना।
इस अवसर पर सामाजिक संसद के वरिष्ठ शिरोमणि संरक्षक  एम . के जैन,  सुशील पांड्या,  प्रतिपाल टोंग्या,  राजेन्द्र सोनी, प्रदीप बड़जात्या,   कमल सेठी, मुख्य कलश के पुण्यार्जक  श्रीपाल टोंग्या,  धनपाल जी टोंग्या, पार्षद  राजीव जैन,  डीके जैन, डीएसपी  संजय पाटोदी,  कैलाश वेद,   विजयपाल टोंग्या,  पूर्व पार्षद  जयदीप जैन,  मनोज काला, सहित रामा शाह मंदिर पंच लश्करी गोठ के नवनिर्वाचित सदस्य साथियों सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।
राजेश जैन दद्दू,✍🏻

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.