प्रखर वक्ता एवं युवा पीढ़ी की पथ प्रदर्शिका डॉ. ममता जैन (पुणे) को उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं महिला जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया

इंदौर। (देवपुरी वंदना ) परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में इंदौर के दलाल बाग में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में प्रखर वक्ता एवं युवा पीढ़ी की पथ प्रदर्शिका डा ममता जैन (पुणे) को उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं महिला जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चक्रवर्ती परिवार श्रीमती सपना गोधा, श्री मनीष गोधा, श्री नवीन गोधा,शिवानी गोधा ,


अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डोडिया द्वारा विगत दिवस आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति में दिया गया।अधिवेशन में महिलाओं की समकालीन चुनौतियों, संस्कार, संस्कृति, शील एवं सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श पर डॉ. ममता जैन का विशेष वक्तव्य रहा।


सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. ममता जैन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति, नारी जागरण और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं, पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


उन्होंने विशेष रूप से श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज इंदौर, अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और संस्कारप्रधान आयोजनों के माध्यम से समाज की महिलाओं को जोड़ने, जागरूक करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.