आगरा छीपीटोला में शौच पर गये मुनि 108 श्री समत्व सागरजी महाराज से अभद्रता, आरोपी पुलिस हिरासत में

आगरा ! (देवपुरी वंदना ) आगरा पुलिस ने छीपीटोला इलाके में जैन मुनि श्री साथ मारपीट व दुर्व्यहार करने के दो आरोपियों नितिन शिवहरे और मोतीलाल शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया, मौके पर मौजूद आक्रोशित भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की, पुलिस ने आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया, मामले में जैन समाज के वरिष्ठ लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया था और छीपीटोला में चक्का जाम कर दिया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन उन्हें भीड़ से नहीं बचा सकी, बता दें कि मुनि श्री 108 समत्वसागर महाराज गूगल बाबा के नाम से भी विख्यात हैं, पर्युषण पर्व के पहले ही दिन हुई मुनि श्री के साथ इस दुर्व्यहार की सर्वत्र निंदा हो रही है।
मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज एक प्रसिद्ध जैन दिगंबर मुनि हैं, जिन्होंने गूगल जैसी बड़ी कॉर्पोरेट नौकरी का त्याग कर संयम का मार्ग अपनाया।परिचय और पूर्व नाम पूर्व नाम: अंकुर जैन जन्म: 31 मई 1984, जबलपुर, मध्य प्रदेश
गुरु: आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज (दीक्षा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के सानिध्य/संघ में हुई)।शिक्षा और कॉर्पोरेट करियरइंजीनियरिंग: SATI विदिशा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई. की डिग्री।स्नातककोत्तर (M.E.): BITS पिलानी से कम्युनिकेशन सिस्टम में एम.ई.।नौकरी: बैंगलोर में गूगल-अक्वायर्ड मोटोरोला मोबिलिटी (Google-acquired Motorola Mobility) में कॉर्पोरेट नौकरी।दीक्षा और संत जीवनवैभव और भौतिक सुखों को छोड़कर उन्होंने अल्प आयु में ही दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की। आप आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के संघ में रहकर आत्म-कल्याण और मोक्ष मार्ग पर अग्रसर हैं तथा देश भर में अपने मंगल प्रवचनों व साधना से जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आप के जीवन और प्रवचनों से जुड़ी जानकारी व ऑडियो-वीडियो अपडेट्स विशुद्ध देशना लाइव यूट्यूब प्लेलिस्ट पर भी उपलब्ध रहते हैं। इनके बारे में विस्तृत जीवनी वंडरफुल जैनिज्म बायोग्राफी पर पढ़ी जा सकती है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.