ऋषभ देव गौरव न्यास का पुरस्कार समारोह 18 अक्टूबर को इंदौर के रवीन्द्र नाट्य ग्रृह में आयोजित
इंदौर। ( देवपुरी वंदना ) ऋषभदेव गौरव न्यास के पदाधिकारियों की बैठक टी.एन.ए. साल्यूशंस लिमिटेड के सभाकक्ष में न्यास अध्यक्ष डॉ. अनुपम जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे सहमंत्री डॉ. संगीता विनायका ने प्रस्तुत किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष न्यास का पुरस्कार समारोह रविवार, 18 अक्टूबर को रविन्द्र नाट्यगृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह के अवसर पर पांच प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ज्ञानोदय फाउंडेशन द्वारा वर्षानुसार ज्ञानोदय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
न्यास द्वारा 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को त्रिदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन शहर में विराजित संतों के सानिध्य में किया जाएगा। इसी दौरान तीर्थंकर ऋषभदेव विद्वत महासंघ की बैठक भी आयोजित होगी।
बैठक में बताया गया कि ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। इसमें इंदौर शहर के समस्त जिनालयों की जानकारी के साथ समाजहित, मानव सेवा, विद्यार्थी सहायता एवं छात्रवृत्ति संबंधी उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की जाएंगी। स्मारिका में विज्ञापन देकर समाजबंधु इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं।
बैठक में न्यायमूर्ति जरत कुमार जैन, पुरस्कार प्रायोजक अंबुज जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन जैनको, डी.के. जैन, टी.के. वैद, सहमंत्री नीलेश जैन, एस.के. जैन, चित्रा जैन, अशोक खासजीवाला, अनुज जैन, अरविंद जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, आयुष जैन, राजीव रतन जैन, विकास-डॉ. अनुपमा जैन, सुनील जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आमंत्रित सदस्यों में महावीर बैनाड़ा, राजेश जैन दद्दू, डॉ. अशोक बंडी, श्रीमती उषा पाटनी, रेखा पतंगया, उषा बंडी, अर्पित जैन वाणी, गौरव जैन, जितेन्द्रनाथ जैन, श्रीमती ज्योत्स्ना जैन एवं निशा जैन उपस्थित थे।
बैठक के सुंदर आतिथ्य के लिए टी.एन.ए. साल्यूशंस लिमिटेड के अंबुज जैन, अनुज जैन एवं आयुष जैन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभा का संचालन महामंत्री जैनेश झांझरी ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष हँसमुख जैन गांधी ने माना।

