बीएसएफ जवानों के साथ इंदौर दिगंबर जैन उमंग महिला परिषद ने मनाया राखी उत्सव, वृक्षारोपण एवं टिफिन पार्टी
इंदौर।( देवपुरी वंदना ) अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन उमंग महिला परिषद की मीडिया प्रमुख रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि उमंग महिला परिषद द्वारा बीएसएफ कैंप में सैनिक भाइयों के साथ राखी उत्सव, वृक्षारोपण एवं टिफिन पार्टी का आयोजन किया गया।
बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उन सैनिक भाइयों के लिए यह पर्व विशेष भावुकता से भरा रहा, जिन्हें ड्यूटी के कारण कई वर्षों से राखी पर घर जाने और अपनी बहनों से राखी बंधवाने का अवसर नहीं मिल पाया था। उमंग महिला परिषद की बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई-बहन के इस पावन रिश्ते की आत्मीयता का अनुभव कराया। इस आत्मीय पहल से सैनिक भाइयों के चेहरों पर खुशी और भावनाओं की झलक दिखाई दी
।संस्थापक अध्यक्ष हेमलता जी गोधा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ग्रुप संरक्षक नीता जी कासलीवाल, मीना जी बिलाला एवं दीपाली जी कासलीवाल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक निर्मला जी जैन, संभाग अध्यक्ष मुक्ता जी जैन तथा विशेष अतिथि अनिता जी जैन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रिंकू जी अजमेरा एवं सचिव मोनिका जी कासलीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं तक सक्रिय रूप से जिम्मेदारियां संभालीं, जिससे राखी उत्सव, वृक्षारोपण, खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं टिफिन पार्टी सहित सभी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विजय नगर टीम द्वारा प्रस्तुत बैंड के साथ हुआ। सैनिक भाइयों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सैनिक भाइयों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल एवं तंबोला आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उमंग महिला परिषद की बहनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नेहा जी पाटनी, ऋतु जी बज, श्वेता जी पहाड़िया, मोना जी बाकलीवाल, सारिका जी गोधा, प्रीति जी विनायका, पिंकी जी जैन, संगीता जी गंगवाल एवं नन्ही चार्वी जी ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कोषाध्यक्ष साधना जी अजमेरा, सहसचिव सरिता जी अजमेरा एवं ज्योति जी गोधा, बोर्ड सदस्य शशि जी जैन, अनीता जी सेठी, रीना जी गंगवाल, मोनिका जी काला, दीप्ती जी पाटोदी एवं प्रीती जी भट तथा संयोजिका टीम की दीपाली जी पाटनी, शिखा जी काला, दर्शना जी जैन एवं सुनीता जी काला सहित उमंग महिला परिषद की बहनों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पूजा जी बाकलीवाल एवं नम्रता जी अजमेरा ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर सैनिक भाइयों एवं बहनों ने साथ बैठकर टिफिन पार्टी का आनंद लिया। घर से बनाए गए विभिन्न व्यंजन सभी ने मिलकर साझा किए। आयोजन ने सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण एवं पारिवारिक अपनत्व का संदेश दिया।


