इंदौर में बुधवार 12 अगस्त 2026 को दोपहर 1:30 बजे से हरियाली संग संस्कारों के रंग में रंगेगा इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव नारीशक्ति के सम्मान और पारिवारिक स्नेह का अनूठा आयोजन महिलाओं के लिए विशेष ‘जोड़ी नं. 1’ प्रतियोगिता पंजीयन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026

इंदौर| (देवपुरीवंदना) प्राकृताचार्य पट्टाचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष “हरियाली संग संस्कारों के रंग” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बहुओं, बहनों एवं समस्त महिलाओं को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारीशक्ति के सम्मान के साथ पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, संस्कार, आत्मीयता और आनंद की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर पूज्य आर्यिका श्री सुदृढ़मती माताजी का प्रेरक मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ
जोड़ी नं. 1 विशेष प्रतियोगिता
पूज्य आर्यिका श्री105 सुदृढ़मती माताजी का प्रेरक मार्गदर्शन
ज्ञानवर्धक, आधुनिक एवं मनोरंजक सामूहिक गेम्स
हरा-भरा स्मृति वात्सल्य
आकर्षक पुरस्कार
जोड़ी नं. 1 प्रतियोगिता में ये जोड़ियाँ होंगी शामिल
1. सास – बहू
2. ननद – भाभी
3. देवरानी – जेठानी
4. सगी (विवाहित) बहनें
5. सखी – सहेली
प्रतियोगिता की खास शर्तें
सासू माँ को छोड़कर सभी प्रतिभागियों की आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
सास–बहू एवं देवरानी–जेठानी की जोड़ी में दोनों का एक ही घर में निवास करना आवश्यक है।
अन्य जोड़ियों के लिए वर्ष में कम से कम 5 दिन साथ रहना आवश्यक होगा।
प्रत्येक जोड़ी को सोलह श्रृंगार में तैयार होकर आना होगा।
अपने जोड़ीदार के व्यक्तित्व को दर्शाने वाली स्वनिर्मित रचनात्मक वस्तु (प्रॉप) साथ लानी होगी।
प्रत्येक जोड़ी को 1 मिनट में अपनी कला के माध्यम से अपने जोड़ीदार का परिचय देना होगा।
प्रतियोगिता में प्रथम 25 जोड़ियों को ही शामिल किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी 11 अगस्त 2026 तक अपना नाम दर्ज करा दें।
सभी महिलाओं के लिए विशेष निर्देश
कार्यक्रम में सभी महिलाएँ सादर आमंत्रित हैं।
सभी महिलाएँ हरी साड़ी पहनकर आएँ।
सभी प्रतिभागी अपना मोबाइल फोन साथ लेकर आएँ।
कार्यक्रम एक नजर में
दिनांक: 12 अगस्त 2026, बुधवार
समय: दोपहर 1:30 बजे से
स्थान: सन्मति समवसरण,
केशरबाग रोड, नेमीनगर जैन कॉलोनी, इंदौर
जोड़ी के नाम लिखवाने एवं जानकारी के लिए संपर्क
वीणा सेठी – 8989503970
कल्पना जैन – 9893422040
स्मिता गंगवाल – 9479728942
ज्योति सेठी – 9479718617
सरिता जैन – 9179379222
दीपिका गंगवाल – 8770076273
सोनल पहाड़िया – 9827300013
आयुषी बाकलीवाल – 9617712525 
आइए, हरियाली के इस पावन उत्सव को संस्कार, स्नेह, उमंग और आनंद के रंगों से सजाएँ तथा पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती को उत्सव के रूप में मनाएँ।
आयोजक: श्री दिगंबर जैन समाज, नेमीनगर, इंदौर
निवेदक: नेमिनाथ महिला मंडल, नेमीनगर, इंदौर, मध्य प्रदेश

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.