इंदौर स्थित मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कॉलोनी सुदामा नगर गणाचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी 12 पिछी संसघ 105 दिवसीय चातुर्मास कलश स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) चातुर्मास (जिसे वर्षा योग भी कहा जाता है) वर्षा ऋतु के चार महीनों (सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक) जुलाई ,अगस्त, सितंबर, अक्टूबर ,नवंबर का पवित्र समय है, जिसमें सभी जैन साधु- साध्वियाँ एक ही स्थान पर स्थिरवास करते हैं  चातुर्मास से उद्देश्य और महत्व: वर्षा ऋतु में जमीन पर असंख्य सूक्ष्म जीव और छोटे पौधे उत्पन्न हो जाते हैं जीवों की रक्षा (अहिंसा) और अपनी आत्मिक साधना के लिए संत गण विहार (यात्रा) रोककर एक निश्चित स्थान पर रुकते है यह समय तप, त्याग, साधना, आराधना, संयम और स्वाध्याय के लिए उत्तम माना जाता है अवधि: चातुर्मास का आरंभ प्रायः जुलाई – अगस्त में देवशयनी एकादशी या आषाढ़ पूर्णिमा से होता है और यह कार्तिक मास दीपावली तक चलता है श्रावक और श्राविका ओ के लिए: गृहस्थ जीवन वाले जैन अनुयायी इन चार महीनों में विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठान, उपवास, सामायिक और ध्यान करते है !
सुदामा नगर में आचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी महाराज ससंघ के 2026 चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ !

बुंदेलखंड केसरी बेलाजी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज 12 पिछी ससंघ का 2026 का 105 दिवसीय चातुर्मास इंदौर की पावन धारा सुदामा नगर में सम्पन हो‌ रहा है इस अवसर पर आज भव्य मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम सुदामा नगर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ !

आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी के ससंघ में
मुनि श्री 108 सहज सागर जी महाराज
गणिनी आर्यिका 105 सोहार्द मति माता जी
आर्यिका 105 सौरभ मति माता जी
आर्यिका 105 संस्कार मति माता जी
आर्यिका 105 समर्थ मति माता जी
आर्यिका 105 सक्षम मति माता जी
आर्यिका 105 सिद्धार्थ मति माता
क्षुल्लक 105 सर्वेंद्र सागर जी महाराज
क्षुल्लिका 105 सर्वार्थ मति माताजी और 2 क्षुल्लिका माताजी है साथ में
चातुर्मास के प्रमुख संयोजक कमल – किरण रावका एवं पुलक मंच के मीडिया प्रभारी वैभव कासलीवाल ने बताया कि आचार्य श्री के सानिध्य में 4 महीने धर्म की गंगा बहेगी

महोत्सव का शुभारंभ ध्वजा‌रोहण के साथ हुआ महोत्सव ध्वजारोहण करता राजेन्द्र मंजु झाँझरी अगरबत्ती वाला परिवार ने कियादीप प्रज्वलन पद पक्षालन शास्त्र भेंट गुरु पूजन आचार्य श्री के प्रवचन के साथ चातुर्मास कलश स्थापना की क्रियाएं साथ संपन्न हुआचातुर्मास कलश की स्थापना का सभी मांगलिक क्रियाएं नगर गौरव नितिन झाँझरी ने संपन्न करायाइस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के हुकुमचंद सावला एकलव्य सिंह गौड़ पार्षद जीतू राठौड़ वार्ड संयोजक अमितचोपड़ा जैन समाज के वरिष्ठ कैलाश वेद दिगंबर जैन समाज के नवीन गोधा हर्ष जैन प्रिंसपाल टोंग्या , इंद्र कुमार सेठी देवेंद्र सेठी राहुल सेठी जैनश झाँझरी पिंकेश टोंग्या वरिष्ठ समाजसेवी अमित कासलीवाल अध्यक्ष महावीर ट्रस्ट इंदौर  मनोहर झाँझरी देवेंद्र सोगानी ऋषभ पाटनी पुलक मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप बड़जात्या महेंद्र निगोत्या सुरेश मंजू सेठी कैलाश मीना पाटनी अभय झाँझरी आशीष जैन जितेंद्र सेठ पारस जैन एवं अर्पित जैन वाणी सुदामा नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल झाँझरी निर्मल पाटनी आदि अनेक समाजजन एवं दिगंबर जैन समाज सुदामा नगर के समाजजन उपस्थित थे सभा का संचालन पीयूष रावका एवं आभार विपिन पाटनी ने माना ! 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.