आरोहण फाउंडेशन एवं श्रीफल जैन न्यूज़ की अभिनव पहल शिक्षा स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ, चार मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा का दायित्व लिया
इंदौर | (देवपुरी वंदना) बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आत्म साधना का आध्यात्मिक उत्सव चातुर्मास (वर्षा योग) के के लिए इंदौर शहर में पधारे हमारे आराध्य गुरुवर परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज संसघ के मंगल पवन आशीर्वाद से चल रहे 3 दिवसीय प्राकृत भाषा की आध्यात्मिक संगोष्ठी के मध्य आज प्रातः कालीन बेला मे हमारे गुरुवर अंतर्मुखी मुनि श्री 108 पूज्य सागर महाराज की प्रेरणा एवं कल्पना तथा श्रवणबेलगोला के समाधिष्ट पूज्य बड़े स्वामीजी श्री श्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी की पावन भावना से आरोहण परिवार एवं श्रीफल जैन न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में “शिक्षा स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ किया गया।
योजना के प्रथम चरण में चार प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व स्वीकार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मेधावी विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी शिक्षा से वंचित न रहे।
इस पुनीत अभियान को सफल बनाने में नरेन्द्रजी वेद,(नवग्रह जिनालय) संदीपजी जैन (मोयरा), अमितजी कासलीवाल, (कुंदकुंद ज्ञानपीठ) भरतजी जैन तथा महावीर ट्रस्ट का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ !
मुंबई निवासी अनिल कुमार जैन का विशेष सहयोग रहा आपने ऐक विद्यार्थी की लगभग ₹40,000 की संपूर्ण वार्षिक शिक्षा-शुल्क का दायित्व स्वयं वहन कर समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस अनुकरणीय योगदान का उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।सहयोगकर्ताओं का योगदान
नरेन्द्र वेद – ₹11,000
संदीप जैन (मोयरा) – ₹11,000
वितुल अजमेरा – ₹11,000
हर्ष जैन – ₹11,000
अक्षय कासलीवाल – ₹5,100
आदित्य जैन (बेंगलुरु) – ₹5,100
इसके अतिरिक्त अनेक समाजबंधुओं ने ₹500 एवं उससे अधिक की सहयोग राशि प्रदान कर इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी दानदाताओं के प्रति आयोजकों ने हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।
प्रथम चरण में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
मास्टर अद्वविक पिता स्व. श्री गौरव कोरिया, कक्षा 3 – ₹32,500
मास्टर सिद्ध जैन पिता राजेश जैन कक्षा 10 – ₹20,000
बेबी उर्वशी पिता स्व. महेंद्र कुमार जैन, बी.टेक तृतीय वर्ष ₹40,000
बेबी टिशा पिता लोकेंद्र जैन बी.टेक द्वितीय वर्ष – ₹40,000
आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल चार विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगी। लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में सैकड़ों जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
इसी उद्देश्य से समाज के प्रत्येक परिवार से भावपूर्ण आग्रह किया गया कि वे प्रतिमाह मात्र ₹500 शिक्षा के लिए समर्पित करें। यदि समाज का प्रत्येक परिवार इस संकल्प में सहभागी बने, तो अनेक विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैलाया जा सकता है। इस अवसर पर श्रीफल जैन न्यूज़ की संपादक रेखा संजय जैन ने भी अपनी सकारात्मक सोच के चलते दिगंबर जैन समाज से इस सहयोगी आव्हान को भ़ी बहखूबी ढंग से समाज और गुरुवर के सामने रखा आरोहण फाउंडेशन अमित कासलीवाल,संजय पापड़ीवाला, सहित कई सदस्य और विधायक गोलू शुक्ला, प्रोफेसर नलिन के शास्त्री, हंसमुख गांधी , प्रदीपचधरी, आशीष जैन आदिआद भी, उपस्थित रहै !
“कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपनी शिक्षा से वंचित न रहे।”



