जयपुर के डॉ. अखिल बंसल ”संस्कृतिश्री” अलंकरण से सम्मानित

जयपुर! सोशल मीडिया फाउंडेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार जर्नलिस्ट डॉक्टर अखिल बंसल संपादक समन्वय वाणी जयपुर राजस्थान को मध्य प्रदेश के जबलपुर की प्रतिष्ठित त्रय साहित्यिक संस्थाओं पाथेय ,वर्तिका व मंथन श्री द्वारा एक समारोह के दौरान उनके संयोजकों सर्व श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’, ‘विजय नेमा ‘अनुज’ व संतोष नेमा ‘संतोष’ द्वारा एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉक्टर बंसल की नवीनतम काव्यकृति ‘कलम की कौंपलें’ का समागत अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। इस सम्मान के लिए जबलपुर की तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों का डा.बंसल ने आभार व्यक्त किया। सम्मान के लिए बड़ी संख्या में साहित्यकारों,पत्रकारों व समाजसेवियों ने डा.बंसल को बधाई दी।

You might also like

Comments are closed.