बीकानेर में श्रमण परंपरा के विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों तथा जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ पहली महत्वपूर्ण बैठक

बीकानेर ! (देवपुरी वंदना) राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र “हम जैन संतो के चातुर्मास के लिए भूमि आवंटित करेंगे तथा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेंगे “के क्रम मे निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश एवं जिला कलेक्टर के आदेश पर जैन श्रमणों ( साधु -साध्वियों ) के पैदल विहार एवं आहार,निहार एवं विश्राम तथा चातुर्मास के लिए भूमि आवंटन करवाने करवाने के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्टर सभागार में श्रीमान अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंहजी ने आयोजन किया l जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के प्रबुद्धजन,विषय विशेषज्ञ,युवा, समाज श्रेष्ठी,जैन जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद,फेडरेशन के प्रतिनिधि, जैन समुदाय स्वयं सेवी, जैन स्व संगठन ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपने सुझाव श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य और सचिव के समक्ष रखी l


जैन समुदाय के प्रतिनिधियों ने गंगा शहर रोड पर स्थित शिव वैली क्षेत्र एवं जिले में अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए ब्लॉक एवं स्थानीय स्तर पर लगे राजस्व अधिकारियों का सहयोग की करने के लिए श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य और सचिव के समक्ष गुहार लगाई जिस पर उन्होंने आश्वासन प्रदान किया l इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने श्रमण विहार पथ का निर्माण करने, पैदल विहार मार्ग पर चिन्हांकन करने,चेतावनी संकेतक बोर्ड,पैदल विहार पथ की मरम्मत,श्रमणों सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा जिला स्तर पर श्रमणों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने का सुझाव दिया l

जैन समुदाय भूमि आवंटन करवाने के लिए प्रयासरत है इस विषय को अधिक समय तक उलझाए रखना उचित नहीं है यदि सरकार द्वारा बीकानेर जिले में समुदाय के प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर भूमि आवंटन किया जाता है तो उस भूमि पर आवश्यक भवन का निर्माण करवाने के लिए पूर्णतय तैयार है l चातुर्मास काल में गोगागेट स्थित पुलिस चौकी को पुनः सक्रिय करने की मांग की जिस पर उप पुलिस अधीक्षक किशन सिंह राठौड़ ने पुलिस चौकी को शीघ्र सक्रिय करने का आश्वासन दिया l

जैन समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस अभिनव पहल पर मुख्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलात विभाग के कैबिनेट मंत्री भजनलाल शर्मा, एवं सम्पूर्ण राजस्थान सरकार जो श्रमणों के पैदल विहार,निहार,विश्राम एवं चातुर्मास में प्रवचन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले विभागों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l अन्त में श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष,सदस्य एवं जैन समुदाय के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए बैठक के समापन की घोषणा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के सचिव ) राजेश कुमार कालवा ने की l
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक किशन सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा,भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सुराणा,जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा,महामंत्री जतनलाल संचेती,उपाध्यक्ष संजय सांड,पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना,सह सचिव मनीष नाहटा,पूर्व सचिव मेघराज बोथरा,गगन कुमार सेठिया,अरुणागुलगुलिया,
जयचन्द लाल सुखानी,डॉ.जे.एस.मेहता,संतोष बांठिया, प्रमोद चोरड़िया,अरूण जैन,विक्रम भुगडी आदि की बैठक में उपस्थित रहे l

जिनेंद्र जैन ✍🏽
7877735999

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.