विश्व की प्रथम डिजिटल खंडेलवाल दिगंबर जैन परिवार डायरी लॉन्च, समाज को जोड़ने की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज भारत के सबसे प्रमुख और प्राचीन जैन समुदायों में से एक है। मूल रूप से राजस्थान के ‘खंडेला’ क्षेत्र से उत्पन्न इस समुदाय को ‘सरवागी’ भी कहा जाता है। यह समाज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, व्यापारिक कुशलता और धार्मिक दानशीलता के लिए देश भर में जाना जाता है।उत्पत्ति और इतिहासमूल स्थान: इस समाज की उत्पत्ति प्राचीन काल जैन धर्म में दीक्षित सरवागी नाम: ‘सरवागी’ शब्द जैन श्रावक (गृहस्थ) का अपभ्रंश है, जो समाज के अहिंसा और जैन धर्म के प्रति समर्पण को दर्शाता है गोत्र और सामाजिक संरचना खंडेलवाल जैन समाज मुख्यतः 84 (चौरासी) गोत्रों में विभाजित है। इनमें से कई गोत्रों की उत्पत्ति प्राचीन राजाओं, ऋषियों और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी हुई है धार्मिक आस्था और प्रथाएं दिगंबर परंपरा: समाज के अनुयायी दिगंबर संप्रदाय के सिद्धांतों का पालन करते हैं, जो भगवान महावीर की शिक्षाओं और नग्नत्व (दिगंबरत्व) को मोक्ष का मुख्य मार्ग मानते हैं।मंदिर और तीर्थ: खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज ने देश के कोने-कोने में भव्य मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया है। समाज द्वारा कई प्राचीन जैन तीर्थों और मंदिरों का संचालन भी किया जाता है।
डिजिटल युग में खंडेलवाल जैन परिवार डायरी का शुभारंभ जैन समाज के हृदय स्थल इंदौर में किया गया। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन की इस ऐतिहासिक पहल से देश-विदेश के समाजजनों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ा जाएगा। विश्व की प्रथम डिजिटल खंडेलवाल जैन परिवार डायरी लॉन्च, समाज को जोड़ने की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल के रूप में प्रयास है
खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन द्वारा विश्व की प्रथम डिजिटल खंडेलवाल जैन परिवार डायरी का शुभारंभ किया गया। इस अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देश और विदेश में निवासरत खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन परिवारों को एक मंच पर जोड़ना तथा समाज की अद्यतन और संगठित जानकारी उपलब्ध कराना है।
डिजिटल खंडेलवाल जैन परिवार डायरी क्या है?
राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन द्वारा शुरू की गई यह डिजिटल खंडेलवाल जैन परिवार डायरी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां समाज से जुड़े परिवारों, व्यवसायों, जैन मंदिरों, वैवाहिक परिचयों तथा सामाजिक गतिविधियों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होगी।
संगठन के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया (इंदौर)
ने बताया कि समाज को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से यह डिजिटल पहल शुरू की गई है। इसके लिए Sarawagijaindiary.com वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
विस्तृत जानकारी के लिए

संपर्क करें संदीप – शीतल पहाड़िया 9827027045

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.