3 जनवरी से जैन दिव्यांग बंधुओं को सम्मेद शिखरजी की नि:शुल्क यात्रा
मुंबई ! श्री शिखरजी भारत के झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है। ‘श्री सम्मेद शिखर जी’ के रूप में चर्चित इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों (सर्वोच्च जैन गुरुओं) ने मोक्ष की प्राप्ति की। यहीं 23 वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। माना जाता है कि 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने यहां पर मोक्ष प्राप्त किया था।जो चार हजार सिढीयो पर स्थित है 1,350 मीटर (4,430 फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ झारखंड का सबसे ऊंचा स्थान भी है। सबसे पवित्र तृतीय क्षेत्र पर हर कोई जाना चाहता है ! श्री मणिभद्र वीर दिव्यांग सेवा भक्ति मंडल द्वारा आयोजित, मुम्बई सम्पूर्ण भारत के जैन श्वेताम्बर एवम् दिगम्बर के समस्त पंथ समुदाय के दिव्यांग गण, पोलियों ग्रस्त, कैंसर , पैरालिसिस, लकवा पीड़ित भाई बहनों के लिए महातीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री गोडी जी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, पाय धूनी, मुम्बई से रेल द्वारा आयोजित है ( ए.सी.कोच ) द्वारा 21 वी निःशुल्क यात्रा वंदना श्री सम्मेद शिखर जी, रुजुबलिका तीर्थ, राजगिरी तीर्थ, पावापुरी तीर्थ, लच्छवाड़ तीर्थ, कागंधी तीर्थ, गुनियाजी तीर्थ, कुंडलपुर तीर्थ, पंच तीर्थ का 02 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 तक आयोजन किया जा रहा है।( 70% ) से ज्यादा दिव्याजन व कम उम्र की लड़की के साथ परिवार का सदस्य भी नि : शुल्क रहेगा। आयोजकों ने निवेदन किया हैं की कृपया बेस्ट कैंसर व हाथ के पोलियो वाले फार्म नही भरे श्री को विदित है कि लगातार विगत 20 वर्षो में 6560 हमारे दिव्यांग जैन भाई – बहन व सहयोगी को नि:शुल्क यात्रा कराने का लाभ व 8 वर्षो से पालीताना मे विराजमान हमारे अशक्त गुरु भगवंत व साध्वी जी भगवंतो को गिरिराज डोली से यात्रा कराने का लाभ दानदाता परिवार व मंडल को मिला हैं। नोट कृपया बेस्ट कैंसर व हाथ के पोलियों वाले फार्म ना भरे फार्म पोस्ट या मोबाईल से भेजे जाएंगे व फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2024 है संपर्क श्री मणिभद्र वीर दिव्यांग सेवा भक्ति मंडल मुम्बई, प्रकाश ढालावत जैन खी मेल गोडीजी चाल शॉप न,229 गुलालवाड़ी मुम्बई 400002 मो,09869672417 , दिलीप जैन मुम्बई मो. 9172280000, कमलेश शाह घाटकोपर मो 9820476766, प्रवीन जैन थाना 8369984901, प्रतिक जैन पेटलावद मध्य प्रदेश ,7879019747, जीवन लाल जैन नागदा जंक्शन, मो 9179662633