20 नवंबर को बिजनेस दर्पण द्वारा शिक्षक अलंकरण समारोह
इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक ही उसके भविष्य का निर्माता होता है। वह अपने परिश्रम के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन को सवारता है। शिक्षक एक माली की भांति होता है और हम पुष्प की भांति होते हैं, अपने परिश्रम के द्वारा उस छात्र रूपी फूल को अपने सानिध्य में बड़ा करता है और हमारे जीवन के प्रत्येक मोड़ पर कोई ना कोई शिक्षक की भूमिका निभाता है। वह चाहे माता-पिता हो या फिर हमें कठिन समय में मार्गदर्शन करने वाला कोई भी व्यक्ति हो सकता है।
हमारे जीवन में शिक्षक का बहुत ही बड़ा स्थान है। एक शिक्षक के लिए एक विद्यार्थी कोरे कागज की तरह होता है। जिसमें को किसी भी प्रकार से ढाल सकता है। एक शिक्षक के परिश्रम के द्वारा ही हममें से कई लोग वकील, डॉक्टर, अधिकारी या सैनिक या कोई वैज्ञानिक बनता है। शिक्षक हमेशा अपने अंदर की क्रोध और घृणा को किनारे कर सहनशीलता और अच्छे व्यवहार के माध्यम से हमारे जीवन में मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक को एक ईश्वर की भांति ही माना गया है। उनका पद हमेशा आदरणीय है। इसलिए हम इतना जरूर कर सकते हैं कि हम उनका सम्मान करें। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए समाज ,राष्ट्र में चौथा स्तंभ कहे जाने वाले कलम कार द्वारा आगामी 20 नवंबर 2020 को मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर स्थित जाल सभागार ( कंचन बाग ) में प्रातः 10:00 बजे से
शहर के प्रथम नागरिक महापौर, सांसद, विधायक, पार्षद, समाज के श्रेष्ठी वर्गों के बीच आप शिक्षकों के सम्मान में उपस्थित होकर उनकी अनुमोदना करते हुए शिक्षक अलंकरण समारोह में अपनी सहभागीता दे।
विस्तृत जानकारी के लिए
संपर्क करें :-
हेमंत जैन
संपादक : बिजनेस दर्पण
9039041008