कंचन बाग पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में बीड़ी वाला परिवार सौधर्म इंद्र एवं गांधी परिवार कुबेर इंद्र बनेगा

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) श्री श्री दिगंबर जैन समोसरण मंदिर कंचन बाग में विराजमान होने वाली श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा का आगामी 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ। महोत्सव के मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी बीड़ी वाला परिवार के श्री विकास जैन एवं श्रीमती सोनल जैन बनेंगे। कुबेर इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य श्री रजनीकांत -स्वाति गांधी ने प्राप्त किया, मुख्य महा यज्ञ नायक बनने का सौभाग्य क्षुल्लक105 सुब्रतसागर परिवार के श्री मनोज कुमार मुकेश कुमार बाकलीवाल ने प्राप्त किया।
अन्य पात्रों का चयन भी प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रदीप जैन के निर्देशन में बोलियों के माध्यम से किया गया। श्री संजय गंगवाल ने नेमी कुमार एवं अतिशय राजेश जैन दद्दू ने श्रीकृष्ण बनने का सौभाग्य अर्जित किया। स्फटिक मणि की प्रतिमा प्रदाता एवं विराजमान कर्ता पुण्यार्जक आजाद कुमार – रवि देवी जैन बीडी वाला परिवार एवं सी.ए .श्रीअशोक -ममता जैन खासगीवाला हैं। वेदी निर्माण का सौभाग्य श्री अरुण योगेंद्र सेठी आनंद भवन ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रुत संवेगी मुनि श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने महोत्सव के बने सभी पात्रो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस पंचम काल में चतुर्थ काल में बने भगवान के पंचकल्याणक संपन्न करने के लिए बने सभी पात्र पुण्यशाली एवं सौभाग्यशाली
है। इस पंच कल्याणक के माध्यम से प्रतिष्ठित होकर समोसरण मंदिर में विराजमान होने वाली स्फटिक मणि की प्रतिमा से धर्म की प्रभावना होगी,और जिन शासन का नाम अमर होगा एवं इंदौर नगर का गौरव भी बढ़ेगा। धर्म सभा को मुनिश्री 108 अप्रमित सागर जी ,पंडित रतनलाल जी शास्त्री एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी के ग्रहस्थ जीवन की बहन ब्रह्मचारिणी
स्वर्णा दीदी ने भी संबोधित किया। समारोह में राजकुमार पाटोदी, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, कमलेश कासलीवाल देवेंद्र सेठी आदि समाज के गणमान्य उपस्थित थे। संचालन श्री हंसमुख गांधी ने किया।

डॉक्टर जैनेंद्र जैन
मुख्य प्रचार संयोजक

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.