राज्यपाल श्री पटेल को भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में पहनाया स्कार्फ

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का विश्व स्कार्फ दिवस पर भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में बैज तथा स्कार्फ पहना कर अभिनंदन किया गया। राजभवन में विश्व स्कार्फ दिवस पर मनाया गया।

राज्यपाल ने प्रतिज्ञा का वाचन भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश के राज्य सचिव श्री राजेश प्रसाद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों को करवाया।

राज्यपाल श्री पटेल को राज्य सचिव ने भारत स्काउट एंड गाइड संगठन द्वारा प्रकाशित पत्रिका “बालचर रवि” की प्रति भेंट कर संगठन की जानकारी दी। भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश के राज्य आयुक्त (कब) श्री डी.एस. राघव, राज्य आयुक्त (रोवर) श्री राजीव जैन, राज्य संगठन आयुक्त (ग्रामीण) श्रीमती सी.के. उपाध्याय, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री डी.पी. मिश्रा तथा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री बी.एल. शर्मा भी मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.