अहिंसा यात्रा से आगामी 100 दिन में 1 करोड़ गौ-सेवको को जोड़ने का लक्ष्य – लुनिया

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना) गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत देश के सभी प्रांतो से 4980 विधायक एवं 788 सांसदों से समर्थन पत्र मांगने के लिए निकाले जाने वाली अहिंसा यात्रा से 1 करोड़ गौ- सेवको को आगामी 100 दिन में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अहिंसा यात्रा के मुख्य संयोजक गौ रक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने बुधवार को मुख्य यात्रा प्रबंध समिति की वर्चुअल रूप से हुई बैठक में पदाधिकारियों को कहा की हमें अहिंसा यात्रा के प्रथम 100 दिन में 1 करोड़ गौ सेवको को यात्रा से जोड़ना है। लुनिया ने कहा की 17 माह की यात्रा में करोडो देश वासियों को अभियान से जोड़ा जायेगा किन्तु प्रथम 100 दिन में हमें 1 करोड़ जनता को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करना है। बैठक में यात्रा के सम्बन्ध में अन्य कई विषयों पर चर्चा की गयी।
सभी को विदित है कि गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत देश भर के 4980 विधायक एवं 788 सांसदों से समर्थन पत्र मांगने के लिए निकाले जाने वाली अहिंसा यात्रा 18 अगस्त 2022 को सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से प्रारम्भ किया जायेगा जो की 17 माह में विधायकों एवं सांसदों से मुलाक़ात कर जनवरी 2024 में दिल्ली में यात्रा का समापन किया जायेगा।
विस्तृत जानकारी लिए संपर्क करें :-
अहिंसा यात्रा प्रबंध समिति 8989913008

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.