अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर रहा बेहद उपयोगी

इंदौर इंदौर जिले में आज नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना व्यवस्थित तथा शांतिपूर्ण रही। इंदौर नगर निगम में महापौर तथा पार्षद पदों के मतों की गणना नेहरू स्टेडियम में की गई। मीडिया को परिणामों की त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर बनाया गया था। यह मीडिया सेंटर मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों के लिये बेहद उपयोगी रहा। सभी संबंधितों ने व्यवस्थाओं को सराहा।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने मीडिया सेंटर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मीडिया प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मीडिया सेंटर में महापौर तथा पार्षद पदों की चक्रवार जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के लिये विशाल एलईडी लगाया गया था। साथ ही जानकारी के संप्रेषण के लिये मीडिया सेंटर को वाईफाई सुविधा से युक्त किया गया था। इसके अलावा मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिये विभिन्न कम्प्यूटरों, लैपटॉप, मोबाइल रखने के लिये लॉकर्स आदि की व्यवस्थाएं की गई थी। मीडिया सेंटर के समीप ही प्रत्याशियों तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद के लिये इंटरव्यू कक्ष भी बनाया गया था।
इंदौर नगर निगम के महापौर तथा पार्षद पदों के परिणाम घोषित
महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री पुष्यमित्र भार्गव विजयी घोषित
इंदौर इंदौर नगर निगम निर्वाचन के तहत आज महापौर तथा पार्षद पदों के मतों की गणना की गई। महापौर तथा पार्षद पदों के परिणामों की घोषणा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई। ाोषित परिणाम के अनुसार महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री पुष्यमित्र भार्गव निर्वाचित घोषित किए गए। इन्हें कुल 5 लाख 92 हजार 519 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री संजय शुक्ला रहे। इन्हें 4 लाख 59 हजार 562 मत प्राप्त हुए। इस तरह श्री पुष्यमित्र भार्गव एक लाख 32 हजार 157 मतों से विजयी घोषित किए गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.