11‌-12 जून को अतिशय क्षेत्र  चांदखेड़ी ( राज.) में जैन राजनैतिक चेतना मंच  का राष्ट्रीय अधिवेशन

 

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) संपूर्ण विश्व में प्राचीन और सबसे बड़ा जैन समाज धार्मिक ,सामाजिक, सांस्कृतिक और संस्कार के क्षैत्र मैं विख्यात रहा है। जिसे कोई भी नकार नहीं सकता विगत 24 जून 2007 को जैन राजनैतिक चेतना मंच का गठन हुआ था तब से ही यह मंच भारत के सभी प्रांतों में अपनी पैठ जमाए हुए हैं आज भी देश के सभी स्थानों पर क्षैत्रीय से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है।

जिसमें पंच से लेकर सांसद तक अपने जैन समाज के प्रतिनिधियों को टिकट से लेकर जिताने तक का सफर बखूबी ढंग से निष्पक्ष निभाता आ ही रहा है जिसमें जैन समाज में राजनैतिक चेतना उत्पन्न करना और राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जैन समाज व विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच एक सामंजस्य बनाना जिससे हमारे साधर्मी बंधु अधिक से अधिक विधानसभा लोकसभा स्थानीय निकायों के साथ पंचायत क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें जैन राजनैतिक चेतना मंच में राष्ट्रीय , प्रादेशिक और आवश्यकतानुसार जिला स्तरीय पदाधिकारी अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं । इन्हीं सब बातों को ध्यान मे रखते हुए इसी सत्र के 11 – 12 जून शनिवार – रविवार को राजस्थान प्रांत के श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी की पुण्य धरा पर राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रहा है जिसमें श्री दिगंबर जैन महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है । जिसमें भारत देश के जैन समाज के अपने सामाजिक बंधु जो अपने – अपने राजनैतिक क्षेत्र के धुरंधर रहे साथ ही साथ सामाजिक चिंतकों और श्रेष्ठी जनों को विभिन्न विषयोनुसार अपने अपने विचारों से अवगत कराते हुए जैन समाज का राजनैतिक क्षेत्र में और कैसे विस्तार किया जाए इस पर चिंतन मनन के साथ आज के दौर को देखते हुए प्रत्याशियों की सभी आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्य योजनाएं बनाई जाएगी । देश के विभिन्न प्रांतों में निवासरत बंधु जो राजनैतिक क्षेत्र में अपनी अलग ही पैठ रखता हो और वह आगे बढ़ने की चाह रखता है तो जैन राजनैतिक चेतना मंच का लाभ ले । विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें :-

ललित जैन (राष्ट्रीय महामंत्री)
9415030158
रविंद्र काला (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
9893261086
हुकुम जैन (संयोजक)
9414184618

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.