इंदौर में 10 अक्टूबर को होगा महामंगलकारी अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ 3000 श्रद्धालु करेंगे अरिष्टनेमि और पार्श्वनाथ प्रभु की माला से जाप, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुद लता जी के सानिध्य में होगा आयोजन

इंदौर ! (देवपुरी वंदना ) आध्यात्मिक चातुर्मास सराबोर अपने पुण्य का लाभ लेते हुए मेट्रो सिटी धर्म नगरी इंद्रपुरी इंदौर  शहर में धर्म की गंगा बहने जा रही है। अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुद लता जी म.सा. के पावन सानिध्य में 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 6.30 बजे सर्व पितृ अमावस्या के दिन महामंगलकारी महाअनुष्ठान का शुभारंभ दिवाकर दरबार नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड़ इंदौर पर होने जा रहा है जिसका समापन रविवार 11, अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे होगा।यह अनुष्ठान विशेष रूप से भगवान श्री अरिष्टनेमि और भगवान श्री पार्श्वनाथ की माला से संपन्न होगा। इस पावन अनुष्ठान में लगभग 3000 श्रद्धालु एक साथ भाग लेकर विश्व शांति, जन कल्याण और आत्म कल्याण के साथ पितृ दोष निवारण के लिए जाप करेंगे।

गणमान्य अतिथि रहेंगे उपस्थित 

इस महामंगलकारी अवसर की अध्यक्षता मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश जी विजयवर्गीय करेंगे। अनुष्ठान में श्री सी पी जोशी सांसद चित्तौड़गढ़, श्री राहुल जैन आई पी एस उड़ीसा,श्री एस एस कोठारी जयपुर पूर्व लोकायुक्त राजस्थान भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि जीतो एपेक्स बोर्ड के नव मनोनीत चेयरमैन, युवा उद्योगपति श्री संजय जी डांगी होंगे।

वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग जगत की महान विभूतियां पधारेंगी –

उद्योगपति एवं दानवीर श्री प्रकाश जी धारीवाल, RMD ग्रुप, पूना

 उद्योगपति श्री प्रदीप जी राठौड़, मैनेजिंग डायरेक्टर – Cello Group, मुंबई वा जैन रत्न श्री जय सिंह जी जैन, शंखेश्वर ग्रुप इंदौर

इस अनुष्ठान को लेकर चातुर्मास समिति और सकल जैन समाज में भारी उत्साह है। अनुष्ठान स्थल पर जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया है ऐसे 3000 श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। अनुष्ठान बी.सी. एम. ग्रुप के संस्थापक स्व.बादलचंद शान्ति देवी, स्व.जुगराज शान्ति बाई मेहता की पुण्य स्मृति में अरविन्द कांता,अरुण रीटा,नवीन ऊषा एवं राजेश रेखा मेहता परिवार द्वारा संयोजित किया गया है।
चातुर्मास आयोजन समिति के अचल चौधरी, डीपीन जैन,रमेश भण्डारी, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, राजकुमार जैन, हेमन्त बोहरा आदि ने महामंगलकारी अनुष्ठान में सपरिवार पधारने का निवेदन किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.