मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस 6 अक्टूबर को इंदौर स्थित मोदी जी की नसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा
इंदौर ! ( देवपुरी वदना) हमारे आराध्य मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस 6 अक्टूबर को इंदौर स्थित मोदी जी की नसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा |
इंदौर के बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में चातुर्मास साधना कर रहे श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति पर आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। चातुर्मास कमेटी के संयोजक धर्मेन्द्र पाटनी , राजेश पांड्या अजयपाल टोंग्या मनमोहन झांझरी ,भौला आदि ने समाज से आह्वान कर
कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा। इस अवसर पर आचार्य श्री का भव्य पूजन, विधान सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। सभी धार्मिक मांगलिक क्रियाएं सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य पं. अर्पित जैन वाणी द्वारा विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई जाएंगी।
मुनि श्री 108 साध्य सागरज महाराज जी का परिचय
मुनि श्री साध्य सागरजी महाराज का दीक्षा पूर्व नाम शिवम जैन था। आपका जन्म 03 दिसंबर 1987 को महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ। आपके पिताजी का नाम श्री जयकुमारजी जैन तथा माताजी का नाम श्रीमती राजुलजी जैन है। आपने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2010 में उज्जैन में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज के सान्निध्य में आपने ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया। आगे चलकर 6 अक्टूबर 2017 को इंदौर, मध्य प्रदेश में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज से आपको सीधे मुनि दीक्षा प्राप्त हुई और आप मुनि श्री 108 साध्य सागरजी महाराज के नाम से विख्यात हुए। वर्तमान में आप मुनि श्री आराध्य सागरजी महाराज के उपसंघ में विराजमान हैं। मुनि श्री तप साधना तथा शास्त्र अध्ययन में विशेष रूप से लीन रहते हैं।
आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीक्षा दिवस समारोह में सहभागिता कर पुण्य अर्जन करने की अपील की है।
निवेदक – बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक कमेटी, मल्हारगंज, इंदौर
राजेश जैन दद्दू, ✍🏻


