84 गोत्रों की गौरव गाथा सरावगी खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को इंदौर (जैन कॉलोनी) नेमी नगर मंदिर परिसर में संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन

 

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज का स्वर्णिम एवं पौराणिक इतिहास केवल समाज के लिए ही गौरव का विषय नहीं है बल्कि यह भारत की संस्कार- संस्कृति, सामाजिक – धार्मिक चेतना, मानव सेवा, जीव दया, और आध्यात्मिक परंपरा की
समृद्ध धरोहर का भी महत्वपूर्ण अध्याय है ! 5 सितंबर स्थापना दिवस के बाद से ही 
84 गोत्र की ऐतिहासिक शुरुआत ऐतिहासिक गौरव परंपरा के बाद से प्रारंभ हुई खंडेलवाल समाज की गौरवशाली परंपरा केवल वंश और गोत्र का इतिहास नहीं बल्कि धर्म संस्कार विरासत का प्रतीक है जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को अपनी सांस्कृतिक जोड़ों से जोड़ रखा है आज भी वही परंपरा का निर्वहन करते हुए

सरावगी खंडेलवाल दिगंबर जैन संगठन द्वारा आगामी शनिवार 5 सितंबर को श्रमण संस्कृति के उन्नायक आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी के ससघ सानिध्य में रात्रि 8:00 बजे भक्तांबर का पाठ नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन कॉलोनी नेमी नगर इंदौर में रखा गया है !
सभी खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन बंधुओ से समय पर पहुंच कर धर्म लाभ लेने का आह्वान है !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.