जयपुर के गायत्री नगर में 3 जुलाई 2026 को “मेरा काम मेरी पहचान” विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन ‌

जयपुर ! (देवपुरी वंदना) श्री दिगंबर जैन मुनि संघ, वैय्या वृत्ति महिला समूह, महारानी फार्म, जयपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को समर्पित “मेरा काम – मेरी पहचान” विशेष प्रदर्शनी का आयोजन “आदिनाथ भवन” गायत्री नगर-ए, श्री दिगम्बर जैन मंदिर, महारानी फार्म, जयपुर में दिनांक 3 जुलाई एवं 4 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे के बीच किया जा रहा हैं जिसका उदघाटन उद्घाटन समारोह 3 जुलाई 2026 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि दीपा नाथावत, एकता अग्रवाल होंगे, उदघाटन कर्ता श्रेष्ठी अनिल कुमार- अमिता गोधा होंगे।


कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने बताया कि
महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां, साड़ियां, सलवार सूट, बेडशीट, बच्चों के कपड़े, खिलौने, ज्वैलरी, होम डेकोर का सामान, घर पर बने शुद्ध मसाले, खाद्य सामग्री, इत्र नगरी कन्नौज के शुद्ध गुलाब जल, गुलकंद एवं परफ्यूम आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया जावेगा ।


जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बहुत प्रसन्नता के साथ बताया कि जयपुर की सभी महिला मंडल में इस आयोजन के लिए बहुत उत्साह है और भव्य और ऐतिहासिक होने वाले इस आयोजन की विस्तृत जानकारी के लिए एक सुंदर वह आकर्षक पोस्टर का विमोचन परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माता जी के सानिध्य में चल रही धर्म सभा में कराया गया और पूज्य माता जी से महिला मंडल की पदाधिकारियों ने आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह ने कहा कि महिलाओं का प्रोत्साहन हौसला व उत्साह वर्धन हेतु अधिक से अधिक संख्या में समाज गण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होवें।
उदयभान जैन ✍🏻
महारानी फार्म, जयपुर ‌94143-06696

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.