कोटा में श्री दिगम्बर खंडेलवाल जैन समाज के चुनाव में अध्यक्ष राकेश पाटोदी, महामंत्री पारस बज एवं कोषाध्यक्ष पवन पाटोदी निर्वाचित

कोटा (राजस्थान) । देवपुरी वंदना श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज केंद्रीय इकाई के चुनाव रविवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन संदीप जैन (एडवोकेट), राकेश जैन (एडवोकेट) एवं सहयोगी चुनाव अधिकारियों के सानिध्य में सफलतापूर्वक किया गया।
मतदान आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर राकेश पाटोदी एवं कोषाध्यक्ष पद पर पवन पाटोदी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
महामंत्री पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कातीलाल ईश्वर सोनी, सन्मति कासलीवाल एवं पारस बज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें पारस बज ने विजय प्राप्त कर पद हासिल किया।
चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूर्व अध्यक्ष अशोक पहाड़िया एवं पूर्व महामंत्री महावीर शाह सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा को प्रोत्साहित करते हुए महेश गंगवाल, विनोद सोनी, राजकुमार पाटनी एवं मनोज गोधा द्वारा नाम वापस लेने पर समाज की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पाटोदी ने अपने उद्बोधन में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा, जिससे समाज में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।
– सुनीता सोगानी
