इंदौर दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) के लोकतांत्रिक प्रणाली से चुने अध्यक्ष आनंद गोधा 3 मई को अपने दायित्व निर्वहन की शपथ लेंगे

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) जैन समाज का हृदय स्थल दिगंबर जैन समाज इंदौर विगत कई वर्षों से नाम, पद, मंच, माला के महत्वकांक्षी दोहरे चरित्र् रखने वाले समाज सेवियों के अहंकार लालच मे कुर्सी पर कब्जा और संविधान का अपहरण कर पद की बढती पिपासा से अपने आप को ढगा सा महसूस करते आ रहे हैं !
दिगंबर जैन समाज इंदौर की गरिमाऔर मर्यादा के मध्य
लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचित
हुए आनंद गोधा नए जोश नई दिशा और आत्मविश्वास उत्साह के साथ आगामी रविवार 3 मई 2026 को इंदौर स्थित मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम संगीत कला अकादमी स्कीम नंबर 78 में श्रैष्ठी समाज सेवियो और शहर में स्थित दिगंबर जैन मंदिरो के अध्यक्ष, मंत्री और प्रतिनिधियों साथियों के मध्य अपने सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और मानव हितार्थ संस्कार – संस्कृति के अनुसार अपने दायित्व के निर्वहन की शपथ लेंगे साथ ही
महावीर जन्म कल्याण महा महोत्सव स्वर्ण रथ यात्रा में भागीदारी करने वाले विजेताओ
को पुरस्कार वितरण का आयोजन भी होगा !
इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पूर्व  पदाधिकारी ने इस गरिमामय शपथ पदारोहण आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया‌ !

You might also like

Comments are closed.