अध्यक्ष पद के निर्णय आए आज एक माह हो गया फिर भी हठधर्मी अध्यक्ष महत्वकांक्षा एवं लालसा में आज भी घिरे

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) इंदौर दिगंबर जैन समाज के हालात विगत कई सालों से संपूर्ण देश के जैन समाज के सामने है जिस क्षेत्र समाज को दिगंबर जैन समाज हृदय स्थल कहा जाता रहा है वहा चंद व्यक्तियों के बीच समाज हंसी का पात्र बन कर रह गया जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण विगत माह आए चुनाव परिणाम के बावजूद जिसमें समाज व प्रशासन के द्वारा नकारे गए तो है ही और खास बात है हठधर्मिता ऐसी की स्वयं के हस्ताक्षर से नियुक्त नंबर एक से अंतिम नंबर तक के पदाधिकारी भी आपको अध्यक्ष स्वीकार नहीं करते हुए संवैधानिक व पारदर्शिता वाले चुनाव में आप के ही समकक्ष खड़े प्रतिनिधि को अपने मतों का प्रयोग करते हुए समाज-शासन के साथ अपने आप को खड़ा कर परिणाम आपको दिया जो आपने व आपके साथियो ने बड़ी-बड़ी बातें करते हुए स्वीकार किया जो स्वयं 15 मार्च को आए परिणाम को होने वाले परिणाम से निर्भिज्ञ रहे !
यह बात तो ठीक है मगर होटल के बंद कमरे में जिनके सहयोग से अध्यक्ष बने खुले रूप से कहा जाए तो कहा जाए तो पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी जी स्वयं अपने पहले निर्णय को उचित ना मानते हुए 15 मार्च को हुए चुनाव में वोट डालते आपको अध्यक्ष नहीं स्वीकारा वहा होटल के बंद कमरे में क्या स्थिति बनी क्या झूठ क्या सही हुआ किसने किस प्रकार की चाल से छल कपट किया यह तो आप स्वयं भी जानते होंगे फिर भी आप नाम पद की लालसा लिए अपने आप को स्वयंभू अध्यक्ष मान रहे हैं .?
अगर देखा गया और सुना गया माने तो विगत दिनों में जिसमें समाज का बहुत बड़ा आयोजन जो सदियों से चला आ रहा है उसे मिलाकर आपने नाम, पद, मंच, माला, स्वीकार किये अब उसे अपनी प्रतिष्ठा मानकर आप उचित निर्णय नहीं ले पा रहे हैं या आपके इर्द – गिर्द रहने वाले आपके सलाहकार आपको और भी अधिक नाम – पद की उड़ान का ताना – बाना बताते हुए समाज की कुर्सी न छोड़े का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं !
अब यह निर्णय स्वयं आप अपने विवेक से करेंगे या अपनी टीम पर छोड़ेंगे !
दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जी से व अन्य-अन्य आपके सहयोगीयो से करबद्ध निवेदन है कि विगत दिनों में अध्यक्ष को लेकर जो भी कारणवश परिवार, व्यापार- व्यवसाय मान – सम्मान या अन्य कारण से होटल के बंद कमरे के निर्णय से आप खुश नहीं है तो जो रायता फैल गया है उसे प्रतिष्ठा का विषय न बनाते हुए दिगंबर जैन समाज को सत्यता से परिचित कराते हुए एक अच्छी सौगात दें जिससे सदियों तक आपका और आपके साथियों का सहयोग इंदौर दिगंबर जैन समाज के ध्वज में एक उचित स्थान बनाते हुए सभी के हृदय स्थल में गतिमान रहे …

You might also like