जैन पत्रकार परिषद” द्वारा 29 मार्च 2026 को उज्जैन में ” जैन पत्रकार अवार्ड” का ऐतिहासिक भव्य आयोजन

इंदौर । (देवपुरी वंदना) मध्य प्रदेश जैन समाज के इतिहास में पहली बार राष्ट्र – समाज के सजग, जागरूक,सतर्क जैन मीडिया साथियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। जैन पत्रकार परिषद के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को झलारिया मठ, उज्जैन में ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेशभर से जैन पत्रकार हिस्सा लेंगे।

जिन शासन के प्रति उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान करने हेतु

मालव गुरु नवरत्न कृपापात्र, युवाहृदय सम्राट एवं युवापथ प्रदर्शक प.पू. आचार्य देव श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साधु-साध्वी भगवंतों की पावन उपस्थिति भी रहेगी।प्रदेश संयोजक एवं आयोजन प्रमुख दीपक दुग्गड़ (इंदौर) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जैन समाज के पत्रकारों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम को लेकर जैन पत्रकारों एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल है।प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ (इंदौर) एवं प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन (दसई) ने प्रदेश के विभिन्न शहरों व गांवों में पहुंचकर आयोजन की तैयारियां साझा कीं। उन्होंने निमंत्रण पत्रिका एवं पोस्टर भेंट कर सभी को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में जैन पत्रकारों है उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।उज्जैन में हो रहे इस आयोजन के संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी शाह बाबूलाल धनराजजी डोडिया गांधी परिवार, अहमदाबाद हैं।

You might also like