इंदौर शहर की स्कीम नंबर -78 मे सिद्ध चक्र महामंडल विधान मैं आस्था, श्रद्धा- भक्ति का उमडा जैन सेलाब

 

इंदौर! (देवपुरी वंदना) तप – त्याग साधना – आराधना संस्कार- संस्कृति की पहचान इंदौर नगरी के स्कीम न. 78 में श्री सिध्द चक्र महामंडल के समापन पर चैतन्य चमत्कारिक बडे बाबा भगवान श्री पार्श्वनाथजी का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा, हवन और विधिनायक भगवान की भव्य शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमडा
बडे ही हर्ष और गौरव का विषय है कि आज श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर स्कीम 78 में समाज रत्न श्रीमती संगीताजी विकासजी जैन एवं पूरे JMB परिवार के पूण्य से श्रीसिद्ध चक्र महामंडल विधान पूरे बैभव व गरिमापूर्ण तरीके से समापन हुआ।

आज प्रातःकाल चैतन्य चमत्कारिक बडेबाबा भगवान पार्श्वनाथजी के

प्रथम अभिषेक, शांतिधारा करने का सौभाग्य भामाशाह RK. मार्वल परिवार के सम्मानीय सुरेशजी, अशोकजी, विमलजी और (जै .एम.बी. परिवार) द्वारा किया गया। ब्र. संजय भैय्याजी के नेतृत्व में हवन और ऐतिहासिक विधान पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भामाशाह आर .के .मार्वल परिवार ने पूरे समर्पण भाव से तीनों भाईयों ने चांदी का रथ अपने दोनोँ भांजों के साथ खीचने का सौभाग्य भी प्राप्त किया रथ पर विधिनायक भगवान पार्श्वनाथ जी और सारथी के रूप में विकास जैन परिवार के सभी भाई एकसाथ विराजमान थे।यह अलौकिक दृश्य देखकर हजारों जैन परिवार की आखें नम हो गयी कि भगवान के प्रति एक भामाशाह परिवार का समर्पण देखते ही बन रहा था साथ ही हजारों की संख्या में श्रावकगणों ने मस्तकाभिषेक करके पूण्य लाभ प्राप्त किया।

आज मुख्यअतिथि माननीय कैलाशजी विजयवर्गीयजी, महापौर पुष्पमित्र भार्गवजी, मा. सांसद शंकरजी लालवानी जी, श्री विनयजी बाकलीबालजी, नव निर्वाचित अध्यक्ष,सामाजिक संसद, श्री अशोक डोसी, श्री धर्मेन्द्र जैन, श्री प्रदीप शास्त्री श्री जिनेश झांझरी संगठन महामंत्री, श्री मनोज बाकलीबाल कार्याध्यक्ष, श्री प्रदीप बडजात्या, श्री सौरभ पाटोदी, श्री हर्ष जैन, श्री सुधीर सेठी, श्री आशीष मोदी,श्री मुकेश बाकलीबाल, श्री इन्द्र कुमार सेठी, महेन्द निगोतियां सहित सैकडों की संख्या में समाजश्रैष्ठी उपस्थित रहे संपूर्ण आयोजन ब्र. संजय भैय्याजी के नेतृत्व में हुआ आभार डीके जैन ने माना‌ और संपूर्ण कमेटी व समाजजऩो ने सम्मानीय जै. एम. बी. परिवार के पूण्य की अनुमोदना करती है

✍🏻डी.के. जैन अध्यक्ष

You might also like