ललितपुर नगर में फिर खिला कमल – सोनाली जैन ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

ललितपुर ! ललितपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा की सोनाली जैन ने शानदार जीत हासिल करते हुए समाजवादी पार्टी की नीलम चौबे को पराजित किया। इस विजयी परिणाम के साथ नगर में एक बार फिर कमल खिल उठा।सोनाली जैन ने अपनी सफलता का श्रेय सांसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा—“यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है।”जनता द्वारा पुनः जताए गए विश्वास पर आभार व्यक्त करते हुए सोनाली जैन ने कहा कि वे ललितपुर को स्वच्छ, हराभरा और विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उन्होंने इसे सभी जाति-धर्मों के लोगों की सामूहिक जीत करार दिया और कहा कि ललितपुर का उज्ज्वल भविष्य अब एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।विजय परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग का माहौल छा गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और मिठाइयों की खुशबू से पूरा शहर उत्सव में डूब गया !
कौन हैं सोनाली जैन
सोनाली विवेक जैन 38 वर्ष की हैं। उन्होंने बीए, बीएड तक की पढ़ाई की है। वह एक स्कूल की प्रबंधक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। सोनाली जैन लंबे समय से भाजपा की सदस्य रही हैं। भाजपा ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय सरला जैन की बहू सोनाली जैन पर भरोसा जताया था। वह पार्टी के भरोसे पर खड़ा उतरीं। उन्हों ने एक बार फिर अपने विरोधी दल के नेता को पटकनी दे दी !

You might also like

Comments are closed.