जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अखिल बंसल बने YSS इंडिया टीम के चीफ मीडिया एडवाइजर

नई दिल्ली /जयपुर ! (देवपुरी वंदना) राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, समाज सेवा और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने वाली संस्था YSS इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल को अपना चीफ मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया है।
YSS इंडिया के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार एवं संस्था की गतिविधियों को प्रभावशाली और सफल बनाने के उद्देश्य से डॉ. बंसल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें YSS इंडिया का स्थायी वरिष्ठ सदस्य भी बनाया गया है।
डॉ. अखिल बंसल राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से जुड़ी सभी मीडिया गतिविधियों, प्रेस रिलीज़, समाचार कवरेज और मीडिया पार्टनरशिप की रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों में मीडिया प्रबंधन और प्रेस समन्वय की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।
याद रहे कि YSS फाउंडेशन सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगठन है, जो शिक्षा, समाज सेवा, कला, खेल, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित करता है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह जनवरी माह में जयपुर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
संस्था से जुड़े सदस्यों और पत्रकारिता जगत ने डॉ. अखिल बंसल की इस नियुक्ति का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनका अनुभव YSS इंडिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

You might also like

Comments are closed.