इंदौर राष्ट्रीय खण्डेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

इंदौर! (देवपुरी वंदना) राष्ट्रीय खण्डेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन की मीडिया प्रभारी रुचि चोविशया जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण सभा होटल प्रेसिडेंट में आयोजित की गई। सभा का सफल संचालन सचिव श्वेता काला एवं मोनिका अजमेरा ने किया।
बैठक में संगठन के विकास और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्थापिका संदीप शीतल पहाड़िया ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
मार्गदर्शिका उषा पाटनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। अध्यक्षा ज्योति सेठी ने सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महिला दिवस के अवसर पर सरावगी खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रथम जनरल संपर्क मीटिंग की संयोजिका सोनल पहाड़िया को बनाया गया एवं उनके साथ दिपीका गंगवाल,श्वेता सोनी, मधु सेठी, दीपाली पाटनी आदि अन्य संयोजक भी बनाए गए।
संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रभारी शीतल पहाड़िया, अंतिम गंगवाल, रेखा बाकलीवाल, संगीता बड़जात्या एवं बबीता लुहाड़िया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष शैफाली गंगवाल एवं किरण अजमेरा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से फीस संग्रहण करने का अनुरोध किया।
बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार किया गया। सभी सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव दिए, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली।
अंत में, मोनिका अजमेरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like