प्रतिवर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है ~ इंजीनियर सौरभ जैन

मुरैना ! प्रतिवर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। संग्रहालय दिवस दुनिया के तमाम देशों में मनाते हैं। 2009 तक संग्रहालय दिवस को 90 से अधिक देशों में मनाया जाने लगा था।

वहीं समय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या 129 पहुंच गई। दुनियाभर में करीब 30000 से अधिक संग्रहालय हैं जो इस दिन को मनाते हैं। इंजी. सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पौधा पेड़ बन जाए, फिर भी वह जीवित तब तक रहता है, जब तक जड़ों से जुड़ा रहता है। वैसे ही दुनिया के विकास के लिए इतिहास को याद रखना जरूरी है। अपनी संस्कृति, परंपरा, ऐतिहासिक दिन, लोग और धरोहरों को संभालकर रखना चाहिए, ताकि विकास का सही मार्ग तलाश सकें। इसी जरूरत को समझते हुए दुनियाभर के देश अपनी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली अतीत की स्मृतियों के अवशेषों और कलाकृतियों को एक सुरक्षित स्थान पर संरक्षित रखते हैं। इसे संग्रहालय कहा जाता है। संग्रहालय लोगों व आने वाली पीढ़ियों और अतीत की स्मृतियों के बीच का पुल है, जो हमें इतिहास से जुड़ता है। लोगों को इतिहास तक पहुंचाने और इससे जुड़ी चीजों को सहेजने के लिए विश्व भर में कई बड़े, बहुत पुराने और लोकप्रिय संग्रहालय मौजूद हैं। इन संग्रहालयों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस भी मनाया जाता है।हमे खुले में रखी हुई प्रतिमाओ को भी संग्रहालय में छत बनाकर रखनी चाहिए।जिससे पानी, हवा, प्रदूषण से बचाव किया जा सके। जिससे लंबे समय तक सहज कर रख सके।

~ मनोज जैन नायक✍🏻

You might also like

Comments are closed.