पोरवाड़ सहायक फंड ‌में “मनीष जैन विंग प्रभारी” के रूप में हुई नियुक्ति

बड़वाह ! पोरवाड़ सहायक फंड, जो 75 वर्षों से समाज के असहाय और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, ने आज श्री मनीष जैन को सहयोग विंग प्रभारी के रूप में नियुक्त किया।

संस्था के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी और उपाध्यक्ष अमरीष जैन ने बताया कि आज के दौर में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ती लागत के कारण कई लोग इन आवश्यक सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था ने श्री जैन को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

श्री जैन, जो लंबे समय से समाज के जरूरतमंद बच्चों और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं, इस नई भूमिका में शिक्षा और चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के इच्छुक लोगों की सहायता करेंगे।

संस्था अध्यक्ष राजमल जैन और महामंत्री निशिथ जैन ने श्री जैन के समाज सेवा के प्रति समर्पण और उनकी क्षमताओं पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री जैन ने अपनी नियुक्ति पर संस्था का आभार मानते हुए विश्वास दिलाया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और संस्था के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

श्री जैन की नियुक्ति पर समाजसेवी डेविड जैन,अजय शाह,रश्मि जैन, शशि जैन, निपुण जैन, पंकज जटाले, लोकेंद्र जैन और मोहित जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

You might also like

Comments are closed.