महाविनाश विश्व की समस्या है और महावीर उसका समाधान है ~ आचार्य प्रज्ञ सागर जी

दिल्ली (देवपुरी वंदना) ! महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव भारत मंडपम दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान महावीर जंयती के दिन मनाया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा निर्वाण भूमि पावापुरी का 100रुपए का सिक्का एवं स्मारक टिकट का लोकार्पण हुआ। भगवान महावीर वाणी संग्रह कृति एवं आचार्य विद्यानंद स्वामी की 100वी जन्म जयंती का logo भेट किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्रसन्त परंपराचार्य प्रज्ञसागर जी मुनिराज से आशीर्वाद लिया ।
परंपराचार्य जी ने प्रधानमंत्री को विश्व का प्रथम चक्रवर्ती कहकर उपाधि से अलंकृत किया।
और कहा विश्वशान्ति के लिए भगवान महावीर की शिक्षाओं की आवश्यकता है।
महाविनाश विश्व की समस्या है और महावीर उसका समाधान है।
राष्ट्रसन्त ने भारत की सकल जैन समाज के साथ एक स्वर कहा – जैन समाज हर बार, मोदी का परिवार…
यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार किया गया। संयोजक भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिती एवं भगवान महावीर मेमोरियल केन्द्र,दिल्ली के संयुक्त तत्त्वाधान में सानंद संपन्न हुआ।

Comments are closed.