जैन संत सुधासागर के सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ में होगा महामस्तकाभिषेक

मुरैना ! (मनोज नायक) राष्ट्रसंत संत मुनि 108 पुंगव सुधासागर महाराज का ज्ञानतीर्थ में भव्य मंगल आगमन होगा ।
संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 पुंगव श्री सुधासागर महाराज का मंगल विहार झांसी से आगरा की ओर चल रहा है । भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं । संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य मुनिश्री का 2023 का पावन वर्षायोग ताज नगरी आगरा में हो सकता है ।
पूज्य गुरुदेव श्री सुधासागर महाराज ने आज प्रातः 5 बजे बानमोर से आगरा की ओर विहार किया । आज की आहारचर्या जय श्रीराम कॉलेज में सम्पन्न हुई ।
आज दिनांक 26 जून 2023 दोपहर पश्चात निर्यापक श्रमण, मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ज्ञानतीर्थ के लिए पद बिहार करेंगे । मुरैना जैन समाज एवम ज्ञानतीर्थ परिवार बैरियर चौराहे पर पहूंचकर पूज्य मुनिराज की भव्य अगवानी करेंगे । बैरियर चौराहे से गाजेबाजों के साथ एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा के रूप में पूज्य को ज्ञानतीर्थ ले जाया जाएगा ।
शाम को ज्ञानतीर्थ में विश्व प्रसिद्ध जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के तहत पूज्य गुरुदेव जिज्ञासुओं की शंकाओं का समाधान करेंगे । रात्रि विश्राम ज्ञानतीर्थ पर ही होगा । कल प्रातः पूज्यश्री के सान्निध्य में बड़े वावा श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक, 08.30 बजे महाराज श्री के प्रवचन एवम आहारचर्या ज्ञानतीर्थ पर ही सम्पन्न होगी । कल दोपहर पश्चात ज्ञानतीर्थ से आगरा की ओर विहार होगा ।
ज्ञानतीर्थ परिवार एवम मुरैना जैन समाज व‌ क्षेत्रीय और गुरुदेव के सभी शिष्यों के साथ साधर्मी बंधुओं से निवेदन किया जा कि सपरिवार, इष्टमित्रों सहित उपस्थित होकर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनकर पुण्यार्जन करें । उपस्थित सभी के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था ज्ञानतीर्थ पर की गई है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.