इंदौर दिगंबर जैन परवार समाज महिला मंडल 18 फरवरी को  अपनी कार्यकारिणी के साथ लेंगी   अपने दायित्व निर्वहन की शपथ 

इंदौर ! मानव व मुक वथिर प्राणी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली दिगंबर जैन परवार समाज महिला मंडल के चुनाव पिछले दिनों संपन्न हुए जिसमें शैक्षणिक ,सांस्कृतिक , मानव सेवा, व अन्य  साधार्मिको की आवश्यकता अनुरूप नई – नई ‌ योजनाओं से समाज को लाभान्वित करने की सोच लिए श्रीमती मुक्ता राजेश जैन अध्यक्षा, श्रीमती वंदना जैन कार्याध्यक्षा, एवं श्रीमती सारिका जैन को सचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। बड़े उत्साह व उमंग के साथ नई ऊर्जा शक्ति लिए नई कार्यकारणी का शपथ विधि समारोह आगामी शनिवार 18 फरवरी 2023 को दोपहर 2 :30 बजे से बायपास इंदौर  रोड स्थित राजशाही गार्डन बिचोली मर्दाना परिसर  में होगा । जिसमें शपथ विधि अधिकारी प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका श्रीमती ज्योति जैन नई कार्यकारणी को अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की शपथ दिलाएंगी ।  जिसमें मुख्य अतिथि  डॉक्टर रेणु जैन ( कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ) ,ए .डी. एस. पी. (पीटीसी) सौम्या जैन होंगी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध  गायनाकोलाजिस्ट डॉक्टर अर्पणा जैन, ( अर्पण नर्सिंग होम इंदौर ) ( चोइथराम कॉलेज इंदौर) की प्रिंसिपल डॉ. रीता जैन ( नायिका फेम ) , समाज नेत्री श्रीमती रूपाली जैन के साथ जैन समाज की मातृ  शक्तियां उपस्थित रहेंगी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.