किशनगढ़ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के फोल्डर का विमोचन

राजस्थान !  हमारे आराध्य भगवान के पाँच कल्याणक गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष को निमित्त बनाकर पंचकल्याणक महोत्सव मनाये जाते हैं। जो पंचकल्याणक में शामिल हो जाता है उसका कल्याणक निश्चित हो जाता है ऐसा शास्त्रों का विधान है। तीर्थंकरों के पंचकल्याणकों में शामिल होना सातिशय पुण्य के बन्ध का कारण बताया है। 

वे बिरले भाग्यशाली जीव होते हैं जिन्हें अपने जीते-जी साक्षात् तीर्थंकरों के पाँचों कल्याणक देखने का सौभाग्य मिलता है। लेकिन ये आचार्यों की कृपा है कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के निमित्त से हम पाँच दिनों में पाँचों कल्याणक देख लेते हैं। ये वही देख सकता है जो भगवान से आठ वर्ष बड़ा हो, गर्भ में आने से पहले आठ साल का हो गया हो और मोक्ष जाने तक जिंदा रहे और जहाँ-जहाँ भगवान जायें वहाँ-वहाँ घूमते रहे तो पाँचों कल्याणक देख सके। ऐसा असम्भव तो नहीं पर दुर्लभ जरूर है।

 

पंचकल्याणक के द्वारा पाँचों कल्याणक देख लेते हैं और पंचकल्याणक के द्वारा प्रतिष्ठा विधि सम्पन्न होती है। प्रतिष्ठा विधि सम्पन्न होने के बाद भगवान बनाते हैं। हमारे पुण्योदय से गुरुवर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108वर्धमान सागर महाराजी के संसघ  सान्निध्य में आगामी 22 से 27 जनवरी तक किशनगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के फोल्डर का विमोचन श्री अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में किया गया। फोल्डर का विमोचन करने वालों में आर.के. मार्बल समूह के विमल पाटनी, तारीका पाटनी, ब्रह्मचारी गज्जू भैया, संजय पापड़ीवाल, कैलाश पाटनी, पारसमल पांड्या, विजय कासलीवाल, राजकुमार सेठी, गौरव पाटनी, पवन बाकलीवाल, कुसुम कटारिया आदि शामिल थे। ज्ञात रहे कि आचार्यश्री 108 वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में 2023 के प्रथम माह में किशनगढ़ में दो मंदिरों के एक भव्य पंचकल्याण महोत्सव का 22 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान पदम बडजात्या, बढ़ सुनील गदिया, विकास पाटनी, पंकज गंगवाल, पंकज पाटनी, हेमंत छाबड़ा, वीर पांड्या, अरुण पाटनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.