हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर दिन सोमवार से आरंभ हो रहे हैं। सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने के कारण मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में यद्यपि शेर को भवानी माता का वाहन माना गया है, लेकिन यह वाहन युद्ध के समय ही रहता है। अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए, उन्हें आशीर्वाद देने के लिए दिनों के अनुसार वह अलग-अलग वाहनों पर आती हैं। ’शशिसूर्ये गजारूढा ,शनि भौमे तुरंगमे। गुरूशुक्रौ च दोलायां,बुध नौका प्रकीर्तिता।।’
अर्थात जब नवरात्रि का आरंभ रविवार और सोमवार को आरंभ होता है तो मां भगवती हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार, मंगलवार को आरंभ होने वाले नवरात्र में दुर्गा माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार और शुक्रवार को झूले पर सवार होकर आती हैं और बुधवार को नौका पर सवार होकर आती हैं। हाथी पर सवार होकर आने से सूर्य के दक्षिणायन काल में पर्याप्त वर्षा होने का संकेत होता है। प्रजा सुखी रहती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.