हजारों भक्त जुटे

 

रविवार का दिन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट एवं श्री सकल दिगंबर जैन समाज के लिए उत्साह, उल्लास, श्रद्धा व भक्ति भरा रहा। मौका था चातुर्मासिक कलश स्थापना दिवस का। जिसमें श्री सकल दिगंबर जैन समाज बंधुओं की मौजुदगी एवं विद्वान पंड़ितों के सान्निध्य एवं संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर महामुनि राज की परम् शिष्या परम पूज्य 105 स्वर कोकिला आर्यिका पूर्णमति माताजी के निर्देशन में चातुर्मासिक कलश स्थापना महोत्सव मनाया गया। महोत्सव की शुरूआत श्री सकल दिगंबर जैन समाज की अलग-अलग संगठनों की महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके पूर्व छत्रपति नगर स्थित जिनालय से मंगल जुलूस भी निकाला जिसमें भक्तों ने आर्यिका पूर्णमती माताजी की विभिन्न मंचों से अगवानी की। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर एवं चातुर्मास संयोजक विपुल बांझल, सचिन सुपारी ने बताया कि दलालबाग में आयोजित हुए इस चातुर्मासिक कलश स्थापना महोत्सव की शुरूआत मंगलाचरण व संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के चित्र अनावरण के साथ की गई। दीपक जैन, आशीष जैन एवं अमित वास्तु के सान्निध्य में ध्वजारोहरण, चित्रअनावरण, दीप प्रज्जवलन, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण, आदि क्रियाएं संपन्न कराई गई। चातुर्मासिक कलश स्थापना में मंगलचारण बहुमंडल छत्रपति नगर द्वारा किया गया। कलश स्थापना के मुख्य लाभार्थी नवीन जैन, सतीश जैन, आशारानी, मुकेश पाटोदी एवं मुकेश टोंग्या परिवार था। कार्यक्रम का संचालन विपुल जैन ने किया एवं आभार कैलाश नेता एवं राजेंद्र सुपारी ने माना।

You might also like