खराड़ी ( पुणे ) में उमड़ा परंपरा, संस्कृति ,आस्था ,श्रद्धा -भक्ति का जैन सैलाब मुनि श्री 108 अजीत सागर जी ससघ के चातुर्मास कलश स्थापना हेतु पात्रों का हुआ चयन

 

पुणे |( देवपुरी वंदना ) महाराष्ट्र प्रांत की पुण्यनगरी पुणे के खराड़ी में रविवार को जिनधर्म आराधना चौमासा–2026 के अंतर्गत संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 59वाँ दीक्षा महोत्सव एवं चातुर्मास कलश स्थापना हेतु पात्र चयन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ खराड़ी से कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई भव्य अगवानी एवं शोभायात्रा से हुआ। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, जयघोषों और धार्मिक उल्लास के बीच निकली शोभायात्रा श्रद्धा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। शोभायात्रा में अष्टमंगल, अष्टप्रतिहार्य एवं अष्टद्रव्य से सुसज्जित थाल लिए एक जैसी पारंपरिक वेशभूषा में सकल खराड़ी जैन समाज की महिलाएँ एवं पुरुष, गुरु भक्तों के साथ अनुशासित एवं भव्य रूप में सम्मिलित हुए।

मैफील्ड एस्टेट में गुरुदेव के भव्य मंगल आगमन के पश्चात पद प्रक्षालन शास्त्र भेंट एवं आचार्य श्री का भक्ति नृत्य संगीतमय पूजन भी पुणे के 29 मंदिरों द्वारा किया गया। इस अवसर पर चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व सूरत विद्वत संगोष्ठी स्मारिका का विमोचन भी डॉ नीलम जैन जी एवं पं श्री महेंद्र जैन मुरैना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरुदेव ने हजारों की संख्या में उमड़े जन समुदाय को अपने मंगल प्रवचन में संबोधित करते हुए कहा कि चातुर्मास श्रावकों के पुण्य का निमित्त हुआ करता है, पात्र चयन राशि भी आपके द्रव्य को सदुपयोग में लगाने का माध्यम है। संतो के तो यह साधना के दिन होते हैं। साथ सकल जैन समाज सहित खराड़ी समाज को विशेष आशीर्वाद दिया।
इस पावन अवसर पर मुख्य कलश का पुण्यार्जन नैन्सी–जयेश जैन (विरोदय निवासी) द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण के रूप में देखा।
कार्यक्रम की पावन सान्निध्यता में परम पूज्य श्रमणमूर्ति मुनिश्री 108 अजितसागर जी महाराज एवं पूज्य ऐलक श्री 105 विवेकानंदसागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। साथ ही वाणी भूषण ब्रह्मचारी श्री प्रदीप भैया जी (अशोकनगर) का मार्गदर्शन भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर खराड़ी जैन समाज से अभय जैन, अमित जैन, अंशुल ,अभिषेक जैन, विनय जैन, भावेश जैन, शरद बजाज, भरत , मनीष शाह, निमेष बंसल, मनीष जैन, वीरेंद्र जैन, हविष जैन, आशीष जैन (बड़गांव, जबलपुर , बुढ़ार),अरविंद जैन, सचिन बंडा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। खराड़ी में बन रही (Aura) जैन सोसायटी के श्री प्रकाश जी रायचंदानी ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
इसके अतिरिक्त श्री मिलिंद फड़े, डॉ. नीलम जैन (अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विदुषी), डॉ. ममता जैन, शीतल लोहाड़े, शीतल दोषी,संगीता शाह, सिद्धार्थ जैन, अंकित पठारी, उदय लेगड़े, रितेश जैन, सुकुमाल जैन, नेहा , पूर्वा, मेघा , सारिका, अक्षधा, नैन्सी, रुचि सहित खराड़ी जैन समाज ट्रस्ट के सदस्य, पुणे के विभिन्न जैन मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी समारोह में सम्मिलित हुए।
मुंबई, भोपाल, सूरत, गंजबासौदा, बड़ागांव, जबलपुर, बुढ़ार तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। अनुशासित व्यवस्था, भव्य शोभायात्रा, साधु-संतों का सान्निध्य तथा धर्म के प्रति समर्पित जनसमूह ने इस आयोजन को खराड़ी जैन समाज के इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे केवल एक धार्मिक समारोह नहीं, बल्कि जिनशासन की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरण का विराट उत्सव बताया।

डॉक्टर ममता जैन ✍🏻

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.