अमेरिका में इंदौर की बेटी जेमिनी तन्मय बेद ने रचा इतिहास: जीता ‘मिसेस फेमिना अमेरिका अर्थ 2026’ और ‘फेमिना अमेरिका फिटनेस 2026’ का खिताब

 

इंदौर।  (देवपुरी वंदना)औद्योगिक नगरी ,मेट्रो सिटी, मां  देवी अहिल्या की नगरी इंदौर की गौरवशाली बेटी, जय गोधा की सुपुत्री और अनिल-कुमार बेद की बहू जेमिनी तन्मय बेद ने अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जेमिनी ने एक साथ दो बड़े खिताब— ‘मिसेस फेमिना अमेरिका अर्थ 2026’ और ‘फेमिना अमेरिका फिटनेस 2026’ अपने नाम कर शहर का मान बढ़ाया है।

अपनी कड़ी मेहनत, अटूट आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के दम पर जेमिनी ने प्रतियोगिता के सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए, यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

बहुमुखी प्रतिभा और कॉर्पोरेट जगत में मुकाम
जेमिनी वर्तमान में अमेरिका में दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स व टेक कंपनी अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और ऊंचाइयों को छूती सोच से उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे अपने दो बच्चों और पति तन्मय बेद के साथ अमेरिका में निवास करती हैं। जेमिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति तन्मय बेद के निरंतर उत्साह और सहयोग को दिया है।

जैन समाज व शहर में हर्ष की लहर
बेटी की इस गौरवशाली उपलब्धि से पूरे जय गोधा मित्र मंडल, डोसी गोधा परिवार और जैन समाज में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

दिगंबर जैन महासमिति इंदौर, गोमटेश्वर मंडल, गोमटगिरि, जैन महासभा, पुलक चेतना मंच, विहर्षसागर भक्त मंडल, संस्था मातृभूमि मल्हारगंज ओटला पार्टी मंच और जयदीप मित्र मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जेमिनी तन्मय बेद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि से न केवल परिवार का, बल्कि पूरे देश और इंदौर शहर का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.