23 जुलाई 2026 को अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज जी का 56वाँ जन्मोत्सव दिवस पर वृक्षारोपण ,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन केम्प विद्यार्थियों हेतु “हर मास एक उपवास” विषय पर प्रतियोगिता व भजन संध्या का होगा आयोजन
सोनकच्छ। (देवपुरी वंदना) पुष्पगिरि तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंतसागर जी महाराज जी के परम प्रभावक शिष्य अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज जी का 56वाँ जन्मोत्सव का पावन दिन पुष्पगिरि तीर्थ पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गौरतलब है कि अंतर्मना गुरुदेव का संपूर्ण जीवन साधना, तप, संयम, मानव सेवा, समाज सेवा तथा राष्ट्र जागरण को समर्पित रहा है। गुरुदेव के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ “हर मास एक उपवास” अभियान आज जन-जन के स्वास्थ्य, आत्मकल्याण एवं राष्ट्रहित का संदेश देते हुए एक राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जन-जागरण अभियान के रूप में स्थापित हो चुका है। गुरुदेव की प्रेरणा से लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना, स्वास्थ्य एवं संस्कारों का नव प्रकाश हुआ है।

अंतर्मना आयोजन के प्रवक्ता रोमिल जैन ने बताया कि
अंतर्मना आचार्य श्री के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को पुष्पगिरि तीर्थ पर विभिन्न जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रातः 4:30 बजे से भगवान मुनिसुब्रतनाथ जिनालय प्रांगण में
मंगल दीप आराधन 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा प्रातः 8:30 बजे – ध्वजारोहण श्रावक श्रेष्ठी श्री अनिल श्रीमती मीणा विधासागर रोडवेज द्वारा आयोजन का शुभारंभ 9:30 बजे आहारचर्या , 11 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम व
विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, आमजन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन
ब्लड डोनेशन केम्प , विद्यार्थियों हेतु “हर मास एक उपवास” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
दोपहर 2:00 बजे से पूज्य गुरुदेव का भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा जहाँ
अंतर्मना संघ द्वारा जन्मदिन भाव्यांजलि व गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज व अंतर्मना गुरुदेव के आशीर्वचन होंगे। सायं 7:00 बजे – आनंद यात्रा, भव्य
भजन संध्या का आयोजन किया जायेंगा।
समूर्ण आयोजन श्री पुष्पदंतसागर दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति न्यास पुष्पगिरी तीर्थ एवं अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास (पंजी.) के सौजन्य से आयोजित होगा।

