मुनि श्री 108 सुधा सागर जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी चलाने वाले सागर के तीन युवक गिरफ्तार, जांच में बड़े खुलासे के संकेत

अशोक नगर ! (देवपुरी वंदना) मुनि श्री 108 सुधा सागर जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में बड़ा खुलासा!
मध्य प्रदेश के सागर में जैन समाज को झकझोर देने वाले मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर दिगंबर जैन समाज के पूज्य संत मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां की जा रही थीं।
मुख्य बातें :
साइबर सेल की जांच के बाद अशोकनगर पुलिस ने सागर के लाजपतपुरा-झूला तिराहा क्षेत्र में कार्रवाई कर तीन युवकों को हिरासत में लिया।
जांच में कथित रूप से यह संकेत मिले हैं कि संत की बढ़ती लोकप्रियता से नाराज एक कथित मास्टरमाइंड द्वारा युवकों के माध्यम से सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग कोतवाली थाने पहुंचे।
समाजजनों ने निष्पक्ष जांच, पूरे षड्यंत्र का खुलासा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कि है । अब यह देखना है कि तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद जांच किस नतीजे पर पहुंचती है !
क्या पुनः षड्यंत्रकारी पत्रकांड की परते खुलेगी या जांच और कुछ नई दिशा बताएगी !
