इंदौर श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की साधारण सभा रविवार 17 मई 2026 को एयरपोर्ट रोड स्थित महावीर बाग परिसर मे

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) पिछले कई वर्षों से इंदौर दिगंबर जैन समाज में अध्यक्ष पद की महत्वाकांक्षा के चलते समाज भ्रमित होता आ रहा है जिस कारण समाज कई भागों में बढ़ता चला आ रहा था‌ !
मगर विगत दिनों कुछ बुद्धिजीवियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से इंदौर जैन समाज के मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री व प्रतिनिधियों को खुले रूप से अध्यक्ष चुनने का अवसर दिया उसी के तहत विगत रविवार 03 मई 2026 को सामाजिक संसद के लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष आनंद गोधा ने समाज के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्त्तव्यो को निभाने की शपथ ली तत्पश्चात प्रथम बार साधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है!
इंदौर दिगंबर जैन समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं प्रबुद्ध जनों से निवेदन किया जाता है कि समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करने एवं भविष्य की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक साधारण आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा का मुख्य उद्देश्य इंदौर के समस्त दिगंबर जिनालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना और ‘सामाजिक संसद’ के माध्यम से एक सांझा मंच तैयार करना है।
चर्चा के मुख्य बिंदु :
वर्तमान परिस्थितियां : समाज के वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियों पर खुली चर्चा। 

सामाजिक संसद की संकल्पना : भविष्य में इंदौर के सभी श्री जैन दिगंबर जिनालयों का सामाजिक संसद के साथ समन्वय और परिचय

जिनालयों के प्रति सुझाव : सभी जिनालयों के प्रतिनिधि मंदिरों में आ रही समस्याओं को सुधारने के लिए सुझाव साझा करेंगे।

भविष्य की योजनाः समाज के उत्थान हेतु आगामी लक्ष्यों का निर्धारण।
साधारण सभा का विवरण
दिनांक: 17/मई/2026
समय: 11 बजे
स्थान : महावीर बाग, (एयरपोर्ट रोड) इंदौर
आयोजन पश्चात वात्सल्य भोजन
विशेष आग्रह : इंदौर के समस्त श्री दिगंबर जैन जिनालयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से निवेदन है कि अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ इस सभा में अवश्य पधारें। आपकी उपस्थिति और विचार अपने जैन समाज को नयी दिशा प्रदान करेंगे। कृपया समय पर पधारें।

विनीत :
आनंद गोधा, अध्यक्ष
हर्ष जैन, महामंत्री
विजय पाटोदी, कोषाध्यक्ष
श्री दिगंबर जैन समाज इंदौर (सामाजिक संसद )

You might also like