विजय पाटोदी श्री दिगंबर जैन समाज इंदौर (सामाजिक संसद) के कोषाध्यक्ष नियुक्त

इंदौर ! मां अहिल्या की पावन नगरी एवं जैन समाज के हृदय स्थल इन्दौर शहर की श्री दिगंबर जैन समाज की प्रमुख संस्था, सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आनंद गोधा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री विजय पाटोदी को संस्था का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया ।
नियुक्ति की घोषणा के पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने श्री विजय पाटोदी के निज निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की
‌गरिमामय आयोजन में समाज के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से महामंत्री हर्ष जैन के साथ अन्य पदाधिकारी नवीन गोधा, एम.के. जैन, हेमचंद झांझरी, विमल अजमेरा, दिलीप पाटनी, सुशील पांड्या, संदीप जैन (मौयरा सरिया), राकेश विनायका, निमिष जैन, अजय मिन्टा, अक्षय कासलीवाल,साधना दगङे, राजीव निराला व अन्य समाजजन उपस्थित थे।
समारोह के अंत में श्री विजय पाटोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।‌
कोषाध्यक्ष केवल धन संभालने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था की आर्थिक विश्वसनीयता और पारदर्शिता का आधार होता है।”

You might also like