वंदे धर्म ..वंदे समाज… इंदौर दिगंबर जैन समाज की आवश्यकता ही मेरी प्राथमिकता है …. आनंद गोधा (प्रत्याशी)
इंदौर ! (देवपुरी वंदना) प्रिय दिगंबर जैन समाज के पूज्य वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा सादर प्रणाम।
आप सभी का स्नेह और विश्वास ही वह शक्ति है जिसने मुझे सदैव समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उसी भावना के साथ मैं, आनंद कुमार जैन गोधा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ विनम्र संकल्प आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ।
इंदौर दिगंबर जैन समाज में अत्यंत आवश्यक रूप से
मेट्रो सिटी, छोटा मुंबई, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,जैन समाज का हृदय स्थल व्यावसायिक, राजनैतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, क्षैत्र में बढ़ता हमारा इंदौर शहर स्थित विभिन्न सभी क्षेत्रों सभी कॉलोनीयों में पल – पल इंदौर जैन समाज का बढ़ता जनसैलाब की जनगणना करना और आवश्यक है
समाधि स्थल व्यवस्था –धर्म सेवा का महत्वपूर्ण संकल्पसमाज में पधारने वाले पूज्य मुनि महाराज, आर्यिकाओं एवं त्यागी व्रतियों के लिए अंतिम समय में संयमपूर्वक समाधि के लिए एक विशेष समाधि स्थल (समाधि स्थान) विकसित करने का प्रयास रहेगा, ताकि ऐसे पवित्र अवसर पर जैन परंपरा के अनुसार श्रद्धा, गरिमा और सुव्यवस्था के साथ समाधि संस्कार सम्पन्न हो सके और
भव्य एवं आधुनिक जैन समाज भवन – हमारा सामूहिक स्वप्न
समाज की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास रहेगा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से लगभग ₹11 करोड़ की राशि से एक भव्य एवं आधुनिक जैन समाज भवन का निर्माण किया जाए
यह भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि समाज की एकता, संस्कार और भविष्य की गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
इसमें –
विशाल वातानुकूलित सभागार
धार्मिक प्रवचन एवं संस्कार कार्यक्रमों की व्यवस्था
लाइब्रेरी एवं अध्ययन कक्ष समाज की बैठकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं
विवाह एवं मांगलिक कार्यों के लिए समाज को राहत
आज विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों में अत्यधिक खर्च कई परिवारों के लिए चिंता का कारण बन जाता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयास रहेगा कि इस भवन परिसर को जैन समाज के विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए नाम मात्र शुल्क पर उपलब्ध कराया जा सके ताकि समाज के हर परिवार को सम्मानपूर्वक अपने संस्कार सम्पन्न करने में सुविधा मिले।
स्वास्थ्य सहायता एवं चिकित्सा सहयोग पहल
कभी-कभी गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकता आने पर परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ जाता है।
इस संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए समाज के सहयोग से स्वास्थ्य सहायता सहयोग व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद समाजजनों को मार्गदर्शन, सहयोग एवं यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा,
साथ ही समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
धर्म सेवा – समाज की आत्मा
इंदौर दिगंबर जैन समाज में पधारने वाले श्रमण संस्कृति को संगठित और सम्मानजनक आहार-विहार व्यवस्था को और मौसम अनुरूप व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे समाज को उनके पावन सान्निध्य का अधिक लाभ मिल सके।
समाज हित की संवेदनशील पहल
जैन विद्यार्थियों मैं प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति प्रोत्साहन
जरूरतमंद परिवार सहयोग व्यवस्था
वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम
युवा एवं महिला सशक्तिकरण मंच
सामाजिक एकता एवं वार्षिक महा-मिलन समारोह
इन पहलों के माध्यम से समाज में सहयोग, संस्कार और अपनत्व की भावना को और मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
समाज की एकता – मेरी पहली प्राथमिकता*
मेरा उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना, सम्मान देना और आगे बढ़ाना है।
मैं विश्वास दिलाता हूं कि इंदौर दिगंबर जैन समाज के हर क्षेत्र हर वर्ग के वरिष्ठजन, ऊर्जावान मेरे युवा भाई मातृशक्ति और नई पीढ़ी — सभी को साथ लेकर पारदर्शिता, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने का प्रयास करूंगा !
विनम्र अपील :-
आगामी 15 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव में आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष, मंत्री, और प्रत्याशी मतदान करें और समाज की एकता व विकास के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
आपका एक वोट केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि
समाज के भविष्य, संस्कार और एकता के लिए होगा।
— आनंद कुमार जैन गोधा
“समाज की सेवा हमारा धर्म है,
एकता और विकास हमारा कर्म है।”

