अशोक नगर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 20, केंद्र क्रमांक 60 में अन्नप्राशन समारोह हुआ

अशोकनगर ! शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित केंद्र क्रमांक 60 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महा के दूसरे मंगलवार को अन्नप्राशन समारोह का आयोजन किया गया यह संपूर्ण आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास चंद्रसेन भिड़े के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में 6 माह पूर्ण कर चुके शिशुओं को प्रथम आहार के रूप में खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही, उनकी माताओं को पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शहरी क्षेत्र की पर्यवेक्षक सीमा अहिरवार ने अपने उद्बोधन में बच्चों के प्रारंभिक पोषण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कोऑर्डिनेटर अर्चना नामदेव ने भी अपने वक्तव्य में पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती मीना जैन द्वारा सभी आगंतुकों का तिलक एवं अंग वस्त्र से स्वागत कर की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब का विशेष सहयोग रहा। क्लब की सेक्रेटरी मोना गोयल ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, क्लब की अध्यक्ष विजेता कांसल ने कहा कि सामाजिक और शासकीय संस्थाएं मिलकर कार्य करती हैं और यह समन्वय समाज के विकास में सहायक होता है।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सदस्य ऋचा जैन, सरिता अग्रवाल और अंजू अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में वार्ड की कई महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अनीता जैन और ममता नामदेव का विशेष सहयोग रहा। अंत में, सभी शिशुओं को कंबल वितरित किए गए और कार्यकर्ता मीना जैन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का एक सशक्त उदाहरण रहा, जो शिशु पोषण और माताओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

You might also like

Comments are closed.